Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में कोरोना से बचाव के लिए अब तक 1.31 करोड़ से ज्यादा लगाए गए टीके, प्रदेश में लगातार घट रही संक्रमण दर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में कोरोना से बचाव के लिए अब तक 1.31 करोड़ से ज्यादा लगाए गए टीके, प्रदेश में लगातार घट रही संक्रमण दर

Document Thumbnail

कोरोना से बचाव के लिए छत्तीसगढ़ में 11 अगस्त तक एक करोड़ 31 लाख 17 हजार 523 टीके लगाए गए हैं। प्रदेश के एक करोड़ चार लाख 49 हजार 579 लोगों को इसका पहला टीका और 26 लाख 67 हजार 944 को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। प्रदेश में तीन लाख नौ हजार 539 स्वास्थ्य कर्मियों, तीन लाख 17 हजार 470 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45+ के 52 लाख 78 हजार 358 और 18+ के 45 लाख 44 हजार 212 नागरिकों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया जा चुका है। वहीं दो लाख 46 हजार 616 स्वास्थ्य कर्मियों, दो लाख 33 हजार 283 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45+ के 18 लाख 51 हजार 021 और 18+ के तीन लाख 37 हजार 024 लोगों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। 


प्रदेश में 91 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों, शत-प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45+ के 90 प्रतिशत नागरिकों और 18+ के 34 प्रतिशत युवाओं ने कोरोना से बचाव का पहला टीका लगवा लिया है। वहीं 73 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों, 80 प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर्स और 45+ के 32 प्रतिशत लोगों ने दोनों टीके लगवा लिए हैं। प्रदेश में कुल एक करोड़ 99 लाख 32 हजार 392 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य है। इनमें तीन लाख 39 हजार 732 स्वास्थ्य कर्मी, दो लाख 93 हजार 040 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45+ के 58 लाख 66 हजार 599 और 18+ के एक करोड़ 34 लाख 33 हजार 021 नागरिक शामिल हैं।

बिलासपुर में लगाए जा चुके हैं आठ लाख 19 हजार 992 टीके 

कोरोना सक्रंमण से बचाव के लिए बालोद जिले में अब तक चार लाख 64 हजार 920, बलौदाबाजार में चार लाख 54 हजार 547, बलरामपुर में दो लाख 48 हजार 718, बस्तर में तीन लाख 84 हजार 678, बेमेतरा में दो लाख 38 हजार 331, बीजापुर में एक लाख 16 हजार 508, बिलासपुर में आठ लाख 19 हजार 992, दंतेवाड़ा में एक लाख 58 हजार 652, धमतरी में चार लाख 25 हजार 975, दुर्ग में नौ लाख 60 हजार 217, गरियाबंद में दो लाख 18 हजार 895, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में एक लाख 68 हजार 030, जांजगीर-चांपा में छह लाख 18 हजार 421 और जशपुर में तीन लाख 58 हजार 906 टीके लगाए जा चुके हैं।

इन जिलों में लगे इतने टीके

कवर्धा जिले में टीके की पहली और दूसरी, दोनों खुराकों को मिलाकर तीन लाख 39 हजार 788, कांकेर में तीन लाख 37 हजार 079, कोंडागांव में दो लाख 14 हजार 965, कोरबा में पांच लाख 73 हजार 973, कोरिया में दो लाख 52 हजार 771, महासमुंद में छह लाख 60 हजार 816, मुंगेली में दो लाख 60 हजार 402, नारायणपुर में 50 हजार 077, रायगढ़ में 13 लाख 37 हजार 041, रायपुर में 16 लाख 43 हजार 524, राजनांदगांव में आठ लाख 92 हजार 137, सुकमा में एक लाख 52 हजार 814, सूरजपुर में दो लाख 95 हजार 008 और सरगुजा में चार लाख 70 हजार 338 टीके अब तक लगाए गए हैं।

6 जिलों में कोरोना का एक भी नया मामला नहीं

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की दर और घटकर 0.19 प्रतिशत हो गई है। 11 अगस्त को प्रदेश भर में हुए 42 हजार 763 सैंपलों की जांच में 83 व्यक्ति संक्रमित पाए गए। राज्य के सभी जिलों में संक्रमण की दर एक प्रतिशत से नीचे हैं। विभिन्न जिलों में संक्रमण की दर शून्य प्रतिशत से लेकर अधिकतम 0.74 प्रतिशत तक है। 

एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 1557 

प्रदेश के छह जिलों बालोद, बेमेतरा, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सूरजपुर और नारायणपुर में 11 अगस्त को कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं आया है। इस दिन प्रदेश में कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हुई है। कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने और रोज कम संख्या में नए मरीज मिलने के कारण कोविड-19 के सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। राज्य में अभी एक्टिव मरीजों की संख्या 1557 है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.