Media24Media.com: BREAKING : ADG जीपी सिंह निलंबित, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

BREAKING : ADG जीपी सिंह निलंबित, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

Document Thumbnail

ACB की छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध संपत्ति का खुलासा होने के बाद IPS जीपी सिंह को निलंबित कर दिया गया है। इसे लेकर महानदी भवन स्थित गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।









बता दें कि ACB और EOW ने जीपी सिंह के 15 ठिकानों पर दबिश दी थी, जिसके बाद करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ था। ACB और EOW की कार्रवाई 3 दिन तक चली थी। बता दें कि जीपी सिंह के अलग-अलग ठिकानों पर ACB के छापे में 10 करोड़ रुपए से ज्यादा की चल अचल संपत्ति का पता चला है। इसके अलावा 2 किलो सोना मिला है। साथ ही छापेमारी में 16 लाख कैश भी बरामद हुआ है।





बहुराष्ट्रीय कंपनियों से लेन-देने के कागजात





वहीं कई बेनामी संपत्तियों का भी पता चला है। जिसकी जांच अभी की जा रही है। ACB और EOW की टीम ने जीपी सिंह से संबंधित लोगों के यहां भी छापेमारी की गई, जिसमें अलग अलग बैंक खाते, बीमा कंपनी के दस्तावेज, बहुराष्ट्रीय कंपनियों से लेन-देने के कागजात मिले हैं। इसके अलावा शेयर और म्यूचुअल फंड में भी बड़ी मात्रा में निवेश की जानकारी मिली है। फिलहाल ACB और EOW मामले की जांच कर रही है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.