Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

वन होम, वन ट्री महाअभियान, आइए अपने घर में भी लगाएं एक पौधा


पौधरोपण के लिए आयोजित होने वाले महाअभियान के कार्यक्रम पहले सार्वजनिक स्थलों में आयोजित होते थे। हरियाली की बढ़ती महत्ता को देखते हुए अब इसे सिर्फ सार्वजनिक स्थलों तक सीमित नहीं रखा जा सकता। जब हर घर में पौधे लगेंगे तभी प्रकृति को सहेजा जा सकेगा। इस सोच के चलते दुर्ग कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने नवाचार करते हुए वन होम, वन ट्री महाअभियान शुरू करने का फैसला लिया।





एक क्लिक पर घर बैठें पाएं मुफ्त पौधे, वन विभाग की विशेष पहल





बीते साल पूरे जिले में इस अभियान के अंतर्गत लगभग 5 लाख पौधे रोपे गए थे। इस बार भी यह अभियान आज के ही दिन 6 जुलाई को होना है। कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने इस अवसर पर जिले के सभी रहवासियों से अपने घरों में एक पौधा लगाने की अपील की है।





हर घर पौधा क्यों जरूरी





दुर्ग जिला औद्योगिक प्रधान है। स्वाभाविक रूप से वातावरण को शुद्ध करने में पेड़ों की अहम भूमिका होती है। हमारे आस-पास जितने पेड़ होंगे, हमारे फेफड़े उतने ही शुद्ध होंगे। पेड़ों से आक्सीजन की आपूर्ति होती है। स्वच्छ प्राणवायु के लिए पौधे बहुत आवश्यक हैं। हरियाली का दायरा उतना ही बढ़ेगा।





जलसंरक्षण के लिए भी पौधों की अहम भूमिका





शहरों में जलस्तर के तेजी से गिरावट की बड़ी वजह पौधों की कमी भी होती है। पौधे अपनी जड़ों के माध्यम से पानी संचित करके रखते हैं इससे भूमिगत जल का रिचार्ज होता रहता है। मिट्टी के कटाव को रोकने में भी इसकी अहम भूमिका होती है।





तैयारियां चरम पर





सभी निगम क्षेत्रों और ग्रामीण क्षेत्रों में पौधरोपण के लिए तैयारियां युद्धस्तर पर की गई हैं। DFO धम्मशील गणवीर ने कैसे सही तरीके से पौधा लगाएं, इस बारे में वीडियो जारी किया है। भिलाई निगम में आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के मार्गदर्शन में घरों में पौधे वितरित कराने का व्यापक अभियान किया गया है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर कदंब, गुलमोहर के पौधे भी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। दुर्ग निगम में पार्कों में आने वाले नागरिकों को भी पौधे वितरित किए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत CEO सच्चिदानंद आलोक के मार्गदर्शन में फलदार पौधे और ग्रामीणों की मांग पर अन्य पौधे वितरित किए गए हैं।





हरियाली को सहेजने लगाए पौधा





गृह और PWD मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना और इसे सहेजना सबसे बड़ी चुनौती है। दुर्ग जिला प्रशासन द्वारा वन होम, वन ट्री अभियान चलाया जा रहा है। दुर्ग जिले के रहवासी हमेशा से ऐसे जनसरोकार के कार्यक्रम में पूरा योगदान देते हैं। वे अपने घर पौधे लगाकर इस अभियान को सफल बनाएंगे।





हर घर हो पौधा





कृषि और जलसंसाधन मंत्री रविंद्र चौबे ने अपने संदेश में कहा कि हर घर में एक पौधा लगेगा तो हरियाली का दायरा बहुत बढ़ जाएगा। पौधे लगने से शुद्ध हवा तो मिलेगी ही, प्रकृति को भी सहेजने में मदद मिलेगी।





अपने घर लगाएं पौधा





PHE मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने अपने संदेश में कहा कि पौधरोपण पुनीत काम है। इस काम में सबकी भागीदारी होनी चाहिए।





अभियान बहुत महत्वपूर्ण





विधायक अरुण वोरा ने अपने संदेश में कहा कि दुर्ग शहर को हरा-भरा रखने में इस अभियान से काफी सहयोग मिलेगा। हम सब अपने घरों में पौधा लगाएं और दुर्ग में हरियाली का दायरा बढ़ाएं।





हरियाली की दिशा में बड़ा कदम





भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने अपने संदेश में कहा कि वन होम, वन ट्री अभियान हरियाली को सहेजने और आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान है। हर घर में एक पौधा लगेगा तो हरियाली स्वत ही बहुत बढ़ जाएगी।





संकल्प लें पौधा लगाएंगे





दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल ने इस अवसर पर अपने संदेश में कहा कि वन होम वन ट्री अभियान हरियाली प्रसार के लिए बहुत अच्छा अभियान जिला प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.