Media24Media.com: भारतीय पुलिस सेवा के युवा पुलिस अधिकारी दिव्यांग कुमार पटेल ने संभाला महासमुंद एसपी का कार्यभार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

भारतीय पुलिस सेवा के युवा पुलिस अधिकारी दिव्यांग कुमार पटेल ने संभाला महासमुंद एसपी का कार्यभार

Document Thumbnail

महासमुंद जिला के नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने आज  पदभार ग्रहण किया। एक बार फिर महासमुंद जिले को भारतीय पुलिस सेवा के युवा पुलिस अधिकारी का नेतृत्व मिला है। युवा नेतृत्व में महासमुंद पुलिस की कार्यशैली में एक नया जोश दिखाई देगा। नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक ने कार्यभार ग्रहण करते ही जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों और थाना और चौकी प्रभारियों की पुलिस कार्यालय सभागार में बैठक ली।





जब शिक्षा अधिकारी ने महिला शिक्षकों को कहा हरामखोर, मचा बवाल !





बैठक में उपस्थित जिले के सभी पुलिस अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया गया। इसके बाद बारी-बारी से जिले में अपराध की प्रकृति और गंभीर अपराधों के बारे में जानकारी, कानून-व्यवस्था की स्थिति, जिले के राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक और भौगोलिक स्थिति के साथ-साथ नक्सल गतिविधियों की भी जानकारी ली। इसके बाद नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक ने महासमुंद पुलिस की आगे की कार्यशैली के लिए उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया।  जिले में अपराध नियंत्रण, जन सेवा और सुरक्षा, फरियादी को तत्काल रिस्पांस हमारी प्राथमिकता होगी।





चौकसी बरतने की आवश्यकता पर विशेष जोर





नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक  दिव्यांग कुमार पटेल ने बैठक में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि थाना,चौकी,कार्यालय में आये फरियादी को विशेष महत्व देते हुए तत्काल रिस्पांस दिया जाना है। तस्करी संबंधी अपराध पर नियंत्रण के लिए बेहतर पुलिसिंग को बढावा दिया जाना है । साथ ही बार्डर के थाना क्षेत्र के अंदरूनी मार्गों पर सतत चौकसी बरतने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.