Media24Media.com: सफेदा लगाकर राजस्व रिकॉर्ड में हेराफेरी, आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सफेदा लगाकर राजस्व रिकॉर्ड में हेराफेरी, आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग

Document Thumbnail

महासमुंद। ग्राम छिलपावन निवासी ललित कुमार पटेल ने राजस्व अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप लगाया है। प्रेस क्लब महासमुंद में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने दस्तावेज दिखाते हुए बताया कि वे ग्राम छिलपावन (झलप) में मिले आबादी पट्टे की जमीन पर हक की लड़ाई लड़ते थक गए हैं। अफसरों से लेकर मंत्री तक मामले की सप्रमाण शिकायत किया। बावजूद इस बड़ी गड़बड़ी की जांच-कार्रवाई नहीं हो रही है। राजस्व विभाग के मैदानी अमले द्वारा की गई बड़ी गड़बड़ी को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है।





ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराए जाएंगे उड़ान के उत्पाद, इस तरह मंगा सकते हैं घर





इससे आबादी जमीन पर मकान, बाड़ी बनाने को लेकर विवाद हो रहा है। उन्होंने बताया कि गांव के ही एक परिवार से मिलीभगत कर साल 2001-02 में मिले आबादी पट्टा की जमीन में गड़बड़ी की गई है। उन्होंने अपने विधिक सलाहकार के हवाले से बताया है कि कूटरचित दस्तावेज के लिए भादवि की धारा 120,420,467 के तहत अपराध पंजीबद्ध करने शिकायत पत्र दिया है। शासकीय आबादी भूमि को हड़पने के लिए खसरा पांचसाला में सफेदा लगाकर कूटरचना की गई है। जबकि, राजस्व रिकॉर्ड में कभी भी सफेदा लगाकर सुधार नहीं किया जाता है।





 पीड़ित परिवार ने लगाई न्याय की गुहर





दस्तावेजों और पीड़ित किसान ललित कुमार के मुताबिक प्रथम दृष्टया साल 2003-04 में खसरा नंबर 223/1 का रकबा 0.39 हेक्टेयर था। जिसमें सफेदा लगाकर साल 2007-08 में 0.19 कर दिया गया है। वहीं खसरा नंबर 223/2 के रकबा को 0.06 से बढ़ाकर 0.26 हेक्टेयर कर दिया गया है। साल 2008-09 से 2012-13 के खसरा पांचसाला में सफेदा लगाकर फर्जी दस्तावेज तैयार किया गया है। मामले की शिकायत गृहमंत्री, कलेक्टर, SP सहित उच्चाधिकारियों को करते हुए न्याय के लिए गुहर लगाई है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.