Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

शर्मनाक: मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग से दुष्कर्म, पड़ोस में रहने वाले शख्स ने बनाया हवस का शिकार

देश में दुष्कर्म की घटना लगातार बढ़ती (incidence of rape cases in india) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला असम के करीमगंज जिले का है, जहां मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने के आरोप में एक 43 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी है। बदरपुर पुलिस थाने के प्रभारी दीपक सैकिया के मुताबिक आरोपी व्यक्ति ने शनिवार को अपने पड़ोस में रहने वाली 17 साल की नाबालिग के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया था।


TI ने बताया कि पीड़ित लड़की घर में अकेली थी और घर के पीछे टहल रही थी तभी आरोपी उसे एक कमरे में खींच कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। सैकिया ने कहा 'हमने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। लड़की नाबालिग और मानसिक रूप से कमजोर है, उसका बयान बहुत सावधानी से लिया गया है और उसका मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है।'


असम में लगातार बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाएं


बता दें कि बीते कुछ दिनों से असम से लगातार दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही है। बीते शुक्रवार को असम में दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में एक मस्जिद के इमाम और एक मंदिर के पुजारी को गिरफ्तार किया गया था। होजई जिले में मस्जिद के इमाम ने 6 साल की एक बच्ची से शुक्रवार को उस समय कथित तौर पर दुष्कर्म किया, जब वह अपने घर में अकेली थी। जबकि एक अन्य घटना में कर्बी आंगलांग जिले में 15 साल की एक लड़की से एक पुजारी ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया, जो अपने गांव में इंटरनेट कनेक्टिविटी ठीक न होने के कारण अपने स्कूल की ऑनलाइन परीक्षा के लिए पुजारी के घर ठहरी हुई थी। पुलिस ने बताया था कि लड़की से 22 जुलाई को कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया और पुजारी ने उसे जबरन अपने घर रखा, लेकिन वह किसी तरह अपने गांव पहुंचने में सफल रही।


TI ने दी जानकारी


TI ने  बताया कि लड़की के परिवार ने एक महिला संगठन से संपर्क किया जिसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुजारी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले, असम के मोरीगांव जिले से 9 साल की बच्ची से सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया था। इस मामले में मुख्य आरोपी 65 साल के अली को 27 जून को गिरफ्तार किया गया था। पीड़िता का शव 20 जून को ब्रह्मपुत्र नदी के पास जूट के खेत में मिला था। संदेह है कि सामूहिक बलात्कार के बाद उसकी हत्या की गई थी।


लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले


बता दें कि देश में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक भारत में 2019 में हर दिन बलात्कार के 88 मामले दर्ज किए गए। साल 2019 में देश में बलात्कार के कुल 32 हजार 033 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 11 फीसदी पीड़ित दलित समुदाय से हैं। NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले राजस्थान और उत्तर प्रदेश से दर्ज हुए। 2019 में राजस्थान में करीब 6,000 और उत्तर प्रदेश में 3,065 बलात्कार के मामले सामने आए। NCRB के आंकड़ों से पता चलता है कि बीते 10 सालों में महिलाओं के बलात्कार का खतरा 44 फीसदी तक बढ़ गया है। संस्था के आंकड़ों के मुताबिक 2010 से 2019 के बीच पूरे भारत में कुल 3 लाख 13 हजार 289 दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.