Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label असम क्राइम न्यूज. Show all posts
Showing posts with label असम क्राइम न्यूज. Show all posts

दुष्कर्म के बाद 5 साल की बच्ची की हत्या, 9 फरवरी से थी लापता

No comments Document Thumbnail

देश में बच्चियों और महिलाओं पर होने वाले अपराध लगातार बढ़ जा रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म (rape in Assam) की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला असम के हैलाकांडी जिले का है, जहां हैलाकांडी में एक 15 साल के नाबालिग ने अपने पड़ोस में रहने वाली 6 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। बच्ची 9 फरवरी से लापता थी। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान उसका शव 12 फरवरी को पास के एक जंगल से बरामद किया गया। इस घटना को अंजाम देने वाले 15 साल के लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना हैलाकांडी जिले के सुल्तानीचेरा इलाके की है। 

पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि 9 फरवरी को बच्ची गायब होने से पहले मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान वो लापता हो गई। जब हर जगह तलाशी ली गई, तब 12 फरवरी को उसका शव पास के वन क्षेत्र से बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि मारने से पहले आरोपी ने उसे बुरी तरह से घायल किया था। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हैलाकांडी सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

आरोपी के पिता ने की थी सबूत मिटाने की कोशिश

पुलिस ने बताया कि आरोपी के अलावा उसके पिता को भी अपने बेटे का साथ देने और अपराध के सबूत मिटाने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। घटना के बाद असम राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉक्टर सुनीता चक्रवर्ती के निर्देश पर गुवाहाटी से एक टीम हैलाकांडी पहुंची, जिसने मामले की जांच की और संबंधित लोगों से पूछताछ की। ACPCR के एक सदस्य अजय कुमार दत्ता ने कहा कि वे अन्य बच्चों के घर गए जो लड़की के गायब होने के समय मौजूद थे। उन्होंने परिवार के सदस्यों और बच्चों से अलग-अलग पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पुलिस की टीम सादे कपड़ों में पहुंची थी।

पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझाया मामला 

दत्ता ने बताया कि पूछताछ के दौरान हमने देखा कि एक परिवार बहुत ही अजीब ढंग से व्यवहार कर रहा था और इस परिवार में शामिल एक लड़का घोल-मोल अंदाज में बात कर रहा था।' उन्होंने ये भी पाया गया कि पूछताछ के समय उनके घर में बहुत से रिश्तेदार रह रहे थे। इससे हमें अपराधी की पहचान करने का तरीका खोजने में काफी मदद मिली। दत्ता ने कहा कि आरोपी की ये एक बहुत ही चतुर चाल थी। हालांकि ACPCR और पुलिस ने मिलकर मामले की जांच की और 24 घंटे के अंदर इसे सुलझा लिया। पुलिस ने बताया कि लड़के को कई गंभीर आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया है। वो नाबालिग है इसलिए प्रक्रिया किशोर न्याय अधिनियम के मुताबिक चलेगी। दत्ता ने ये भी कहा कि लड़के का पिता भी बच्ची की हत्या के अपराध में शामिल हो सकता है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले 

बता दें कि देश में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक भारत में 2019 में हर दिन बलात्कार के 88 मामले दर्ज किए गए। साल 2019 में देश में बलात्कार के कुल 32 हजार 033 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 11 फीसदी पीड़ित दलित समुदाय से हैं। NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले राजस्थान और उत्तर प्रदेश से दर्ज हुए। 2019 में राजस्थान में करीब 6,000 और उत्तर प्रदेश में 3,065 बलात्कार के मामले सामने आए। NCRB के आंकड़ों से पता चलता है कि बीते 10 सालों में महिलाओं के बलात्कार का खतरा 44 फीसदी तक बढ़ गया है। संस्था के आंकड़ों के मुताबिक 2010 से 2019 के बीच पूरे भारत में कुल 3 लाख 13 हजार 289 दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए हैं।

शर्मनाक: मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग से दुष्कर्म, पड़ोस में रहने वाले शख्स ने बनाया हवस का शिकार

No comments Document Thumbnail

देश में दुष्कर्म की घटना लगातार बढ़ती (incidence of rape cases in india) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला असम के करीमगंज जिले का है, जहां मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने के आरोप में एक 43 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी है। बदरपुर पुलिस थाने के प्रभारी दीपक सैकिया के मुताबिक आरोपी व्यक्ति ने शनिवार को अपने पड़ोस में रहने वाली 17 साल की नाबालिग के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया था।


TI ने बताया कि पीड़ित लड़की घर में अकेली थी और घर के पीछे टहल रही थी तभी आरोपी उसे एक कमरे में खींच कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। सैकिया ने कहा 'हमने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। लड़की नाबालिग और मानसिक रूप से कमजोर है, उसका बयान बहुत सावधानी से लिया गया है और उसका मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है।'


असम में लगातार बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाएं


बता दें कि बीते कुछ दिनों से असम से लगातार दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही है। बीते शुक्रवार को असम में दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में एक मस्जिद के इमाम और एक मंदिर के पुजारी को गिरफ्तार किया गया था। होजई जिले में मस्जिद के इमाम ने 6 साल की एक बच्ची से शुक्रवार को उस समय कथित तौर पर दुष्कर्म किया, जब वह अपने घर में अकेली थी। जबकि एक अन्य घटना में कर्बी आंगलांग जिले में 15 साल की एक लड़की से एक पुजारी ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया, जो अपने गांव में इंटरनेट कनेक्टिविटी ठीक न होने के कारण अपने स्कूल की ऑनलाइन परीक्षा के लिए पुजारी के घर ठहरी हुई थी। पुलिस ने बताया था कि लड़की से 22 जुलाई को कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया और पुजारी ने उसे जबरन अपने घर रखा, लेकिन वह किसी तरह अपने गांव पहुंचने में सफल रही।


TI ने दी जानकारी


TI ने  बताया कि लड़की के परिवार ने एक महिला संगठन से संपर्क किया जिसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुजारी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले, असम के मोरीगांव जिले से 9 साल की बच्ची से सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया था। इस मामले में मुख्य आरोपी 65 साल के अली को 27 जून को गिरफ्तार किया गया था। पीड़िता का शव 20 जून को ब्रह्मपुत्र नदी के पास जूट के खेत में मिला था। संदेह है कि सामूहिक बलात्कार के बाद उसकी हत्या की गई थी।


लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले


बता दें कि देश में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक भारत में 2019 में हर दिन बलात्कार के 88 मामले दर्ज किए गए। साल 2019 में देश में बलात्कार के कुल 32 हजार 033 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 11 फीसदी पीड़ित दलित समुदाय से हैं। NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले राजस्थान और उत्तर प्रदेश से दर्ज हुए। 2019 में राजस्थान में करीब 6,000 और उत्तर प्रदेश में 3,065 बलात्कार के मामले सामने आए। NCRB के आंकड़ों से पता चलता है कि बीते 10 सालों में महिलाओं के बलात्कार का खतरा 44 फीसदी तक बढ़ गया है। संस्था के आंकड़ों के मुताबिक 2010 से 2019 के बीच पूरे भारत में कुल 3 लाख 13 हजार 289 दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.