Media24Media.com: Breaking : 12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित, 97.43% छात्र हुए पास, इस लिंक पर जाकर देंखे अपना रिजल्ट

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Breaking : 12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित, 97.43% छात्र हुए पास, इस लिंक पर जाकर देंखे अपना रिजल्ट

Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी कर दिए हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी किए हैं। छात्र www.cgbse.nic.in और http//results.cg.nic.in  पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें कि प्रदेश में कुल 2 लाख 84 हजार 107 छात्रों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं, जिनमें से 1 लाख 30 हजार 561 लड़के और 1 लाख 53 हजार 546 लड़कियां है। उत्तीर्ण छात्रों की कुल संख्या 2 लाख 76 हजार 817 है।  जो घोषित परीक्षाफल का 97.43 प्रतिशत है। इसमें से उत्तीर्ण छात्राओं का प्रतिशत 58.06 और छात्रों का प्रतिशत 96.69 है। 95 प्रतिशत छात्र फर्स्ट डिवीजन से पास हुए हैं।




97.43 प्रतिशत छात्र पास


घोषित परीक्षा परिणाम में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 2 लाख 71 हजार 155 (95.44 प्रतिशत) है, द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 5 हजार 570 (1.96 प्रतिशत) है और तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 79 (03 प्रतिशत) है। 13 परीक्षार्थियों को पास की श्रेणी में उत्तीर्ण घोषित किया गया है। 2035 परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता दी गई है। इसके अलावा 5 हजार 255 छात्र फेल हुए हैं। इसमें 3 हजार 204 लड़के और 2 हजार 051 लड़कियां शामिल है।


11 छात्र हुए सम्मिलित


वहीं मण्डल द्वारा आयोजित हायर सेकण्डरी व्यावसायिक परीक्षा साल 2021 में कुल 11 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए, इनमें से 11 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से 7 लड़के और 4 लड़कियां शामिल हैं। पास परीक्षार्थियों की कुल संख्या 11 है, जो सम्मिलित परीक्षार्थियों की संख्या का 100 प्रतिशत है।


1 जून से 5 जून के बीच आयोजित की गई थी परीक्षा

 

बता दें कि छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा इस साल 1 जून से 5 जून के बीच आयोजित की गई थी। छात्रों को अपनी आंसर शीट स्‍कूल में जमा करने के लिए 6 से 10 जून तक का समय दिया गया था। बोर्ड ने अब 2 लाख 89 हजार 23 छात्रों को रिजल्‍ट जारी कर दिया है। हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा साल 2020 में कुल 2 लाख 75 हजार 495 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गए थे, जिनमें 2 लाख 16 हजार 526 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे, यानी कुल 78.59 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे, जिनमें से उत्तीर्ण छात्राओं का प्रतिशत 82.02 और छात्रों का प्रतिशत 74.70 था.

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.