Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Breaking: कोंडागांव में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर, हथियार भी बरामद

Document Thumbnail

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के केशकाल ब्लाक में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच आज दोपहर को मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया है।









अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक DRG के जवान गश्त पर निकले थे। इसी दौरान अंदरूनी गांव कुएंमारी के जंगलों में घात लगाए नक्सलियों ने उनपर हमला कर दिया। इस पर जवानों की ओर से भी फायरिंग की गई।





करीब एक घंटे चली मुठभेड़ के बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली वहां से जान बचाकर भाग निकले। नक्सलियों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। मौके से कुछ हथियार भी मिले हैं। उक्त मामले की पुष्टि कोंडागांव SP सिद्धार्थ तिवारी ने की है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.