Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

एक क्लिक पर घर बैठें पाएं मुफ्त पौधे, वन विभाग की विशेष पहल


'पौधा तुंहर द्वार' योजना (paudha Tuhar dwar yojana) के तहत अब एक क्लिक पर घर बैठे मुफ्त पौधे प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए वन विभाग द्वारा विशेष पहल करते हुए व्हाट्सअप नंबर 7587011614 जारी किया गया है। संतुलित, स्वच्छ वातावरण और पौधारोपण के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए वन विभाग द्वारा 'पौधा तुंहर द्वार' योजना के तहत घर तक निशुल्क पौधा पहुंचाकर दिया जा रहा है। इस व्हाट्सअप नंबर पर कोई भी व्यक्ति व्हाट्सअप मैसेज क्लिक कर अपने घर तक निशुल्क पौधे मंगा सकते हैं। 'पौधा तुंहर द्वार' योजना के तहत रायपुर वन मंडल द्वारा 31 जुलाई 2021 तक निशुल्क पौधा प्रदान किया जाएगा।





काम में लापरवाही बरतने के लिए जिला पंचायत CEO ने 6 सचिव को थमाया कारण बताओ नोटिस





बता दें कि वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को पौधारोपण के प्रति प्रेरित करने के लिए पौधा वितरण के लिए वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। वन मंत्री अकबर ने राजधानी रायपुर सहित प्रदेश को हरियर बनाने लोगों को पौधारोपण करने की अपील की है। इस अवसर पर संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, मुख्य वन संरक्षक रायपुर जे.आर.नायक और वन मण्डाधिकारी विश्वेष कुमार उपस्थित थे।









284 प्रजाति के 4 करोड़ पौधे उपलब्ध





वन मंत्री अकबर ने कहा है कि राज्य में पौधारोपण के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा प्रेरित करने वन विभाग द्वारा 'पौधा तुंहर द्वार' योजना को लागू की गई। इसमें लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके घर तक निशुल्क पौधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। वन विभाग द्वारा चालू वर्ष में 'पौधा तुंहर द्वार' कार्यक्रम के तहत 25 जून से पौध वितरण की शुरूआत की गई है। गौरतलब है कि राज्य में विभाग द्वारा इस साल 2 करोड़ 27 लाख पौधों के वितरण का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए वर्तमान में समस्त 275 विभागीय नर्सरियों में 284 प्रजातियों के 3 करोड़ 89 लाख पौधे उपलब्ध हैं।





पौधारोपण कार्य को ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित करने का उद्देश्य





वन मंत्री अकबर ने यह भी बताया कि राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ में पौधारोपण कार्य को ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 1 जून 2021 से 'मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना' लागू की गई है। इसमें छत्तीसगढ़ राज्य के सभी नागरिक, निजी भूमि की उपलब्धता अनुसार और सभी ग्राम पंचायतों और संयुक्त वन प्रबंधन समितियां योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे। योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में पौधारोपण को ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित करना है। साथ ही पर्यावरण में सुधार लाकर जलवायु परिवर्तन के विपरीत प्रभावों को कम करना है।





इन चीजों के उपयोग से चमक उठेगा आपका चेहरा





गौरतलब है कि मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत जिन किसानों ने खरीफ वर्ष 2020 में धान की फसल ली है,अगर वे धान फसल के बदले अपने खेतों में पौधारोपण करते हैं, तो उन्हें आगामी 3 सालों तक हर साल 10 हजार रूपए प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसी तरह ग्राम पंचायतों के पास उपलब्ध राशि से अगर वाणिज्यिक पौधारोपण किया जाएगा, तो एक साल बाद सफल वृक्षारोपण की दशा में संबंधित ग्राम पंचायतों को शासन की ओर से 10 हजार रूपए प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इससे भविष्य में पंचायतों की आय में वृद्धि हो सकेगी। इसके अलावा संयुक्त वन प्रबंधन समितियों के पास उपलब्ध राशि से अगर वाणिज्यिक आधार पर राजस्व भूमि पर पौधारोपण किया जाता है, तो पंचायत की तरह ही संबंधित समिति को एक साल बाद 10 हजार रूपए प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।









फोन करिए घर पहुंचा दिया जाएगा पौधा





6 जुलाई को जिले में वन होम वन ट्री महाभियान के अंतर्गत घर-घर पौधे लगाए जाएंगे। इस महाभियान में अपना योगदान देने के लिए दुर्ग वनमंडल ने विशेष पहल की है। जो भी नागरिक अपने घर में पौधा लगाना चाहेगा, उसे पौधा घर पहुंचाकर दिया। यह सेवा पूरी तरह से निशुल्क होगी। 25 जून को इस सेवा का शुभारंभ विधायक अरुण वोरा ने किया। इस दौरान दुर्ग शहर के महापौर धीरज बाकलीवाल और डीएफओ धम्मशील गणवीर भी उपस्थित रहे। विधायक वोरा ने कहा कि बीते साल वन होम, वन ट्री महाभियान में दुर्ग जिले में अपूर्व उत्साह दिखा था। सभी नागरिकों ने अपनी रुचि के मुताबिक पौधे लगाए थे और इस साल इनमें से बहुत से पौधे जीवित रहे हैं और पहले से काफी बड़े हो गए हैं।





वन होम वन ट्री अभियान





हरियाली का दायरा बढ़ाने के लिए यह योजना बहुत बड़ी है। पर्यावरण के माध्यम से हमें प्रकृति सब कुछ देती है। हमारा भी कर्तव्य है कि प्रकृति को इसका कुछ अंश लौटाएं। यह तब हो सकता है जब हम भी पौधे लगाएं और प्रकृति को सहेजने में अपनी सहभागिता दें। इस मौके पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि पेड़-पौधों से घिरे घर बहुत खूबसूरत होते हैं। सिर्फ एक पौधा लगाकर हम अपने घर की खूबसूरती कई गुना बढ़ा सकते हैं। पर्यावरण को सहेजने के लिए सभी नागरिकों को एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। अपने शहर को हरियाली से भरने के लिए बहुत जरूरी है कि हम वन होम वन ट्री अभियान को सफल बनाएं।





इन नंबर पर कर सकते हैं संपर्क





डीएफओ धम्मशील गणवीर ने कहा कि इसके लिए टीम गठित की गई है जो मोबाइल वैन के माध्यम से विभिन्न स्थलों तक पहुंचकर नागरिकों को पौधे देगी। इसके लिए शेड्यूल बना लिया गया है और तेजी से लोगों तक पौधे पहुंचाने का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया जाएगा। मुफ्त पौधे के लिए नंबर जारी कर दिया गया है। वहीं जिन नागरिकों को पौधा तुंहर द्वार योजना के अंतर्गत अपने घर में रोपने के लिए पौधे चाहिए। वे इस नंबर 7746824555 पर संपर्क कर सकते हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.