Media24Media.com: Big Breaking : महासमुन्द में ट्रेन से कटने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Big Breaking : महासमुन्द में ट्रेन से कटने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Document Thumbnail

महासमुन्द। जिला मुख्यालय महासमुन्द में 10 जून की सुबह बेहद भयावह घटना लेकर आया। अलसुबह जब लोगों ने पांच मासूम बच्चों के साथ एक महिला की लाश रेलवे ट्रैक पर देखी। रातभर हुई रिमझिम बारिश का सिलसिला थमा नहीं था।




देखिये: घटनास्थल का वीडियो








खेत खलिहान लबालब दिख रहा है। ऐसे समय में रेलवे ट्रैक पर यह वीभत्स दृश्य देखकर हर किसी के जुबां पर हादसा, आत्महत्या या कुछ और की चर्चा हो रही है।





सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चे बोलते हैं फर्राटेदार अंग्रेजी, सुनकर हैरान रह गए CM भूपेश बघेल





सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची। पंचनामा कर लाश पोस्टमार्टम के लिए ले गई है। खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। महिला और बच्चों का सिर धड़ से अलग तितर बितर पड़ी थी। कुछ ही दूरी पर एक साथ 6 लाशों को देखकर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई है।





जांच में जुटी पुलिस





मृतक महिला की उम्र लगभग 50-55 साल है और बाकी चार लड़कियां हैं। जिनकी उम्र दस से 22 साल के बीच की होगी। एक छोटा बेटा भी है, जिसकी उम्र करीब पांच साल है। पुलिस का कहना है कि घटना देर रात में घटी होगी। पुलिस को यह भी शक है पारिवारिक विवाद इस सामूहिक आत्महत्या का कारण हो सकता है। बहरहाल मामले में जांच जारी है।




ताजा अपडेट:-
पुलिस ने जानकारी दी है कि मृतक समीपस्थ ग्राम बेमचा के निवासी हैं। केजउ राम साहू के परिवार से होने की जानकारी मिली है। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ते रहें media24media





Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.