Media24Media.com: कोरोना से बचाव के लिए प्रदेशभर में अब तक 82 लाख से ज्यादा लोगों को लगे टीके

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कोरोना से बचाव के लिए प्रदेशभर में अब तक 82 लाख से ज्यादा लोगों को लगे टीके

Document Thumbnail

कोरोना से बचाव के लिए प्रदेशभर में 24 जून तक कुल 82 लाख पांच हजार 631 टीके लगाए जा चुके हैं। प्रदेश में 45 साल से ज्यादा के 46 लाख दस हजार 388 लोगों को इसका पहला टीका लगाया जा चुका है, जो इस वर्ग के टीकाकरण के लिए निर्धारित लक्ष्य का 79 प्रतिशत है। वहीं 8 लाख 13 हजार 105 लोगों को दोनों टीके लग चुके हैं। 18 से 44 साल आयु वर्ग में 16 लाख 63 हजार 584 युवाओं को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।





कोरोना महामारी से लोगों को सचेत करने और वैक्सीन लगवाने पांच दिन में 15 सौ किमी साइकिल यात्रा





कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण और इसकी रोकथाम के लिए राज्य में सभी आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण का काम जोरों पर है। प्रदेश में पिछले चार दिनों, 21 जून से 24 जून के बीच पांच लाख 69 हजार 031 टीके लगाए गए हैं। बीते 24 जून को 4191 टीकाकरण स्थलों पर दो लाख 10 हजार 034 लोगों को टीके लगाए गए। वहीं 21 जून को 91 हजार 172, 22 जून को 1 लाख 9 हजार 353 और 23 जून को एक लाख 58 हजार 472 लोगों का टीकाकरण किया गया है।





कोविड वैक्सीनेशन के पहले डोज का सर्टिफिकेट लेने के लिए CG टीका पोर्टल फिर से शुरू





प्रदेश में 91 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना से बचाव के टीके की पहली डोज और 70 प्रतिशत को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। वहीं शत-प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहला टीका और 71 प्रतिशत को दूसरा टीका लगाया जा चुका है। राज्य के दो लाख 36 हजार 609 स्वास्थ्य कर्मियों, दो लाख 6 हजार 855 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 से ज्यादा के 8 लाख 13 हजार 105 नागरिकों और 18 से 44 आयु वर्ग के 52 हजार 415 युवाओं को कोरोना से बचाव के दोनों टीके लगाए जा चुके हैं।





24 जून को 2 लाख 10 हजार से ज्यादा को लगा टीका





छत्तीसगढ़ में 24 जून को 4191 सेशन साइट में कोविड वैक्सीन की 2 लाख 10 हजार 34 डोज दी गई। 18 से 44 साल आयु वर्ग के एक लाख 58 हजार 191 युवाओं को पहली डोज दी गई। देश के कई राज्यों में जहां टीकाकरण अभियान कम हुआ है वहीं छत्तीसगढ़ में टीकाकरण में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। प्रदेश में 21 जून को 91 हजार 172, 22 जून को 1 लाख 9 हजार 353 और 23 जून को 1 लाख 58 हजार 472 लोगों को टीका लगाया गया है।





वैक्सीन है जीवन रक्षक, जीवन बचाने के लिए टीका ज़रूर लगवाएं : डोमन सिंह





भारत सरकार के कोविन पोर्टल के मुताबिक प्रदेश में कोरोना वैक्सीन के वेस्टेज का औसत प्रतिशत 25 जून की स्थिति में 0.83 है। राज्य के 19 जिलों में वैक्सीन वेस्टेज एक प्रतिशत से भी कम है। जबकि कोरोना वैक्सीन का राष्ट्रीय वेस्टेज दर इससे कहीं ज्यादा है। मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और कोरोना टीकाकरण की राज्य नोडल अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला ने बताया कि 24 जून को अवकाश के बावजूद अधिकांश जिलों में वैक्सीनेशन हुआ।





थर्ड वेव से बचने के लिए वैक्सीनेशन है जरूरी, जल्द से जल्द करवा ले वैक्सीनेशन, आज से 18+ को केंद्र सरकार फ्री में देगी वैक्सीन





बालोद में 10247, बलौदाबाजार में 7628, बस्तर में 2244, बेमेतरा में 5532, बीजापुर में 895, बिलासपुर में 11470, दंतेवाड़ा में 1101, धमतरी में 7915, दुर्ग जिले में 14730, गरियाबंद में 2587, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 1352, जशपुर में 3725, कवर्धा में 3372, कांकेर में 6562, कोंडागांव में 1861, कोरबा में 9421, कोरिया में 3529, महासमुंद में 15242, मुंगेली में 3682, नारायणपुर में 307, रायगढ़ में 21683, रायपुर में 24613, राजनांदगांव में 29387, सुकमा में 792, सूरजपुर में 3883, बलरामपुर में 2839, जांजगीर-चांपा में 7488 और सरगुजा में 5947 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। वैक्सीन लगाने के बाद भी कोविड अनुरूप व्यवहार करना, मास्क लगाना, शारीरिक दूरी रखना और हाथों की सफाई आवश्यक है, जिससे कोरोना के खतरे से बचा जा सके।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.