Media24Media.com: सिलेंडर फटने से ढहे दो मकान, बच्चों सहित 8 लोगों की मौत, कई घायल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सिलेंडर फटने से ढहे दो मकान, बच्चों सहित 8 लोगों की मौत, कई घायल

Document Thumbnail

UP के गोंडा जिले में सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल, गोंडा के वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में खाना बनाते वक्त अचानक सिलेंडर फट गया, जिससे 2 मकान ढह गए। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि 7 लोगों का इलाज जारी है। घटना के बाद पूरे एरिया को सील कर दिया गया है। SP संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि गोंडा जिले के टिकरी गांव के एक घर में सिलेंडर फटने के बाद दो मकान भरभराकर गिर गए। जिसके मलबे में दबने से 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।






https://twitter.com/AHindinews/status/1399933417576275969




यह हादसा बीती रात हुआ है। सिलेंडर में ब्लास्ट के बाद साथ लगे हुए दो मकान गिर गए। मकान गिरने के बाद लोगों की चीख पुकार मच गई। हादसे के फौरन बाद पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया। SP संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि मलबे से 14 लोगों को बाहर निकाला गया था। इनमें से 8 लोगों की मौत हो गई है।









पुलिस के मुताबिक टिकरी गांव के नुरूल हसन के घर मंगलवार रात लगभग 11 बजे में अचानक सिलेंडर में विस्फोट हुआ। इस विस्फोट के कारण नुरूल हसन के घर के पड़ोस में बना फकीरे का घर भी जमींदोज हो गया। इस हादसे में कुल 2 घर क्षतिग्रस्त हो गए। अब तक 2 महिला, 2 पुरुष और 3 बच्चों के शवों को निकाला गया है और अभी 1 बच्चे के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.