Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मई 2021 में दर्ज 4186 मृत्यु पंजीयन में सिर्फ 1572 लोगों की मौत मई में, पूर्व CM ने उठाए सवाल


जिला रजिस्ट्रार ( जन्म एवं मृत्यु ) ने बताया है कि नगर पालिक निगम रायपुर में जन्म -मृत्यु पंजीयन के मुताबिक मई 2021 में कुल 4186 मृत्यु पंजीयन हुए है, जिसमें 1412 महिला और 2774 पुरूष शामिल है। इसमें से मई महीने के मृत्यु के आंकड़े सिर्फ 1572 है। इसमें 487 महिला और 1085 पुरूष की मौत मई महीने में दर्ज की, जबकि बाकी बचे 2614 लोगों का मृत्यु पंजीयन वास्तव में विलंबित पंजीयन है, जिनकी मृत्यु पूर्व महीने में हो चुकी थी, लेकिन पंजीयन मई 2021 में हुआ। इसी तरह मई महीने में दर्ज 1572 मृत्यु में सिर्फ कोविड- 19 से हुई मृत्यु शामिल नहीं हैं, बल्कि इसमें अन्य विभिन्न कारणों से मृत व्यक्तियों की संख्या भी शामिल है, जिनके लिए मृत्यु सर्टिफिकेट मई महीने में जारी किया गया।





18 साल की बेटी से दुष्कर्म मामले में आरोपी पिता गिरफ्तार





जिला रजिस्ट्रार ने कहा कि ये आंकड़े भारत सरकार के RBI वेबसाइट ( भारत के रजिस्ट्रार जनरल ) के है, जो सभी नागरिकों के लिए ऑनलाइन उपलब्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महीने में पंजीयन का मतलब सिर्फ उस महीने में हुई मृत्यु से नहीं है। पूर्व महीने और सालों के मृत्यु के पंजीयन भी विलंबित पंजीयन के तहत किए जा सकते हैं।





जिला रजिस्ट्रार ने दी जानकारी





मई 2021 में ज्यादा पंजीयन का एक बड़ा कारण बीते मार्च और अप्रैल में लॉकडाउन के कारण शासकीय कार्यालयों में आम जनता के कार्यों का बंद रहना था। मई महीने में लॉकडाउन में आंशिक ढील के बाद नगर निगम कार्यालय में मृत्यु पंजीयन का कार्य तेजी से किया। इस कारण इस महीने पंजीयन की संख्या में बढ़ोतरी हुई।





कोरोना से मौतों के आंकड़े छिपाने का आरोप





बता दें कि बीते साल के मुकाबले कोरोना से इस साल ज्यादा मौत दर्ज की गई है। इसी बीच पूर्व CM रमन सिंह ने भूपेश सरकार पर कोरोना से हुई मौतों के आंकड़ों को छिपाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कोरोना से पीड़ित व्यक्तियों के जो आंकड़े स्वास्थ्य विभाग (Health Department Chhattisgarh) जारी करता है और जो मृत्यु प्रमाण जारी किए जाते हैं। दोनों में काफी अंतर देखने को मिल रहा है।





आंकड़ों को छिपाने की साजिश कर रही सरकार : रमन





इसी आधार पर रमन सिंह ने कहा है कि विभाग कोरोना से मौत के सही आंकड़ों को नहीं बता रही है। उन्होंने कहा कि मई में 693 मौतों की जानकारी दी गई, जबकि रायपुर नगर निगम ने 3972 मौत के सर्टिफिकेट जारी किए हैं। इसमें 3318 मौतों का बड़ा फर्क है। जो कई सवाल खड़े करता है। पूर्व CM रमन सिंह ने कहा कि मई से लेकर बीते पांच महीने के मौत के आंकड़े जारी किए गए हैं, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोरोना से 2377 मौतें हुई है जबकि डेथ सर्टिफिकेट जो नगर निगम ने बांटे हैं उनकी संख्या 7709 है। उन्होंने साफ कहा है कि राज्य सरकार मौत के आंकड़ों को छिपाने की साजिश कर रही है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.