Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

आगरा में भीषण सड़क हादसा, 4 सवारियों की मौत, 12 से ज्यादा घायल


देश में सड़क दुर्घटना (Road accident increased in india) लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला यूपी के आगरा जिले का है, जहां एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। आगरा-कानपुर हाइवे पर सवारी से भरी अनियंत्रित बस कैंटर में जा घुसी। इस हादसे में 4 सवारियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसे के बाद वहां लोगों की चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को SN मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।






https://twitter.com/ANINewsUP/status/1402845601499213826




टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि हाइवे पर खराब ट्रक खड़ा था। इस वजह से ये हादसा हो गया। बस कानपुर से आ रही थी। हादसा एत्मादपुर इलाके में छलेसर हाइवे पर हुआ है।






https://twitter.com/AHindinews/status/1402848024825503744




CM योगी ने जताया दुख





इस हादसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। CM ने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाने को कहा है। उन्होंने पीड़ितों की हर संभव मदद करने का आदेश दिया है। CM ने प्रशासन से घायलों को बेहतर इलाज कराने को भी कहा है।





भीषण सड़क हादसा, 5 बीजेपी नेताओं की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर





बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।





सड़क हादसों से हर चार मिनट में एक मौत





रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।'


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.