Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पानी-पानी हुई मुंबई: भारी बारिश से 4 मंजिला इमारत जमींदोज, 11 की मौत, 8 घायल


मुंबई में बारिश का कहर लगातार जारी है। वहीं भारी बारिश की वजह से फिर मुंबई के मलाड वेस्ट के न्यू कलेक्टर कंपाउंड इलाके में 4 मंजिला इमारत गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि हादसे में 8 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद से आस-पास की 3 इमारतों को खाली करा लिया गया है। मुंबई म्युनिसपल कारपोरेशन (BMC) ने बताया कि मकान में फंसे हुए लोगों की तलाश और बचाव के लिए अभियान चलाया जा रहा है।






https://twitter.com/AHindinews/status/1402814826938703872




वहीं महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख ने कहा है कि बारिश के कारण इमारतें गिर गई हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही इमारतों के मलबे को यह देखने के लिए हटाया जा रहा है कि कहीं और लोग इसके नीचे तो नहीं फंसे हैं।





चश्मदीद ने दी घटना की जानकारी





घटना के संबंध में चश्मदीद स्थानीय सिद्दीकी ने बताया कि वह दो व्यक्तियों को छोड़ने के लिए बाहर आया तो देखा कि पास की एक डेयरी सहित 3 इमारतें ध्वस्त हो गई थीं। घटना के बारे में DPC 11 जोन, विशाल ठाकुर ने बताया कि हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित 15 लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका है। लोगों को बचाने के लिए टीमें यहां मौजूद हैं।





बारिश की चेतावनी





वहीं मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में 11 जून से 15 जून के बीच भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी है, जिसके मद्देनजर राज्य सरकार ने बुधवार को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल से पांच तटीय जिलों में 12 टीमें भेजने का अनुरोध किया है।






https://twitter.com/AHindinews/status/1402595067697664007




राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने NDRF के कमांडेंट से 10 जून की दोपहर तक ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में टीम तैनात करने का अनुरोध किया है। पालघर के जिलाधिकारी माणिक गुरसाल ने NDRF के साथ आधिकारिक संवाद में कहा कि प्राधिकरण ने रत्नागिरी जिले में NDRF की 4 टीम और अन्य जिलों में 2-2 टीम तैनात किए जाने का अनुरोध किया है।






https://twitter.com/AHindinews/status/1402623090522083333

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.