Media24Media.com: कर्मचारियों को नया रायपुर मंत्रालय ले जा रही 2 बसें भिड़ी आपस में, कई घायल, जनहानि नहीं

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कर्मचारियों को नया रायपुर मंत्रालय ले जा रही 2 बसें भिड़ी आपस में, कई घायल, जनहानि नहीं

Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज कर्मचारियों से भरी मंत्रालय की 2 बसों की आपस में भिड़ंत हो गई। मिली जानकरी के अनुसार हादसे के वक्त दोनों बसों में लगभग 50 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।





कई कर्मचारियों को आई चोटें





बता दें कि मंत्रालय और संचालनालय के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को लेकर बसें नया रायपुर जा रही थी, तभी बसों की आपस में टक्कर हो गयी। इस घटना में कई कर्मचारियों को चोटें भी आयी है। लेकिन राहत की बात है कि घटना में कोई जान माल की हानि नहीं हुई है।





अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा





हादसा करीब 10:30 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक दोनों बसे साथ में आगे-पीछे चल रही थी। जैसे ही दोनों बसें वीआईपी चौक के करीब पहुंची, आगे चल रही बस ने अचानक से ब्रेक लगा दिया, जिसके बाद पीछे से आ रही दूसरी बस ने उसे टक्कर मार दी।





घटना में पीछे चल रही बस का अगला हिस्सा और आगे चल रही बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं कई कर्मचारी व अधिकारी को चोटें भी आयी है। फिलहाल हादसे के बाद फर्स्ट एड के बाद कर्मचारियों को रवाना कर दिया गया है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement



Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.