Media24Media.com: सुरक्षाबलों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर ध्वस्त किया नक्सली स्मारक

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सुरक्षाबलों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर ध्वस्त किया नक्सली स्मारक

Document Thumbnail

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सफलता मिल रही है। नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस-प्रशासन ग्रामीणों का विश्वास जीतने में लगी हुई है। इसी दौर में इंद्रावती पार नक्सल प्रभावित क्षेत्र में ग्रामीणों और पुलिस के जवानों ने मिलकर नक्सली स्मारक को ध्वस्त कर दिया है।





ग्रामीण हो रहे हैं भयमुक्त





नक्सलियों ने हांदावाड़ा मार्ग के कुरसिंगबहार गांव में शाहिदा नमक महिला नक्सली को शहीद बताते हुए उसके नाम पर स्मारक बना रखा था। जिसे जवानों ने गांव के लोगों के साथ मिलकर ध्वस्त कर दिया। दंतेवाड़ा SP अभिषेक पल्लव ने कहा कि इंद्रावती पार के अंदरूनी क्षेत्र के गांवों में पुलिस-प्रशासन मूलभूत सुविधा देगी और गांव को नक्सलमुक्त बनाया जाएगा, पुलिस ने ग्रामीणों का विश्वास जीता है, जिससे वे बेखौफ होकर प्रशासन से मदद मांग रहे हैं।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.