छत्तीसगढ़ में अब लॉकडाउन और सरकार की सख्ती का असर दिखने लगा है। शायद इसी का असर है कि शुक्रवार को कोरोना के सिर्फ 13, 628 नए केस सामने आए हैं। जबकि 208 लोगों की मौत हुई है। शुक्रवार को मिले नए मरीजों के बाद छत्तीसगढ़ में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1 लाख 31 हजार 041 पहुंच गई है।

बीते 1 महीने से प्रदेश में कोरोना संक्रमण के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कोरोना से ठीक होकर वापस घर लौटने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को भी प्रदेशभर में 13,039 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे।
रायपुर में 818 नए केस, 49 की मौत
वहीं राजधानी रायपुर में शुक्रवार को 818 नए मरीज मिले हैं। जबकि 49 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। बता दें कि रायपुर में लॉकडाउन को फिर 17 मई सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है। राजधानी में पहले 9 अप्रैल से 19 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया था। जिसे 26 तक दोबारा बढ़ाया गया था। वहीं इसे तीसरी बार बढ़ाकर 6 मई तक किया गया था,जिसे फिर चौथी बार बढ़ाकर 17 मई तक कर दिया गया है।

कोरोना की दूसरी लहर में रायपुर देश के किसी राज्य की पहली राजधानी है, जहां इतना लंबा लॉकडाउन लगाया गया है। इस बीच राजधानी में सुधार भी देखने को मिल रहा है। रायपुर में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या घट रही है और मरीज बड़ी संख्या में स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं।
दुर्ग के हालात
वहीं दुर्ग में भी शुक्रवार को 443 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 11 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिले में भी 17 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। इससे पहले 6 मई तक लॉकडाउन लगाया गया था। बता दें कि सबसे पहले दुर्ग जिले में ही लॉकडाउन लगाया गया था।
कोरोना के आंकड़ों पर एक नजर
- छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को 13, 628 नए मरीजों की पहचान
- छत्तीसगढ़ में अब तक 8 लाख 30 हजार 117 संक्रमित
- छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 208 कोरोना मरीजों की मौत
- छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना से 10, 158 मरीजों की मौत
- छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को 13,039 मरीज स्वस्थ
- छत्तीसगढ़ में अब तक 6 लाख 88 हजार 918 मरीज स्वस्थ
- छत्तीसगढ़ में 1 लाख 31 हजार 041 एक्टिव केस
जिलेवार कोरोना के आंकड़े
- रायपुर- 818
- दुर्ग- 443
- राजनांदगांव- 506
- बालोद- 429
- बेमेतरा- 192
- कवर्धा- 450
- धमतरी- 430
- बलौदाबाजार- 711
- महासमुंद- 554
- गरियाबंद- 290
- बिलासपुर- 605
- रायगढ़- 1238
- कोरबा- 801
- जांजगीर- 1144
- मुंगेली- 638
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 318
- सरगुजा- 542
- कोरिया- 589
- सूरजपुर- 661
- बलरामपुर- 598
- जशपुर- 541
- बस्तर- 198
- कोंडागांव- 299
- दंतेवाड़ा- 78
- सुकमा- 74
- कांकेर- 452
- नारायणपुर- 48
- बीजापुर- 78
- अन्य राज्य- 03
लोगों से एक अपील
बता दें कि कुछ हफ्तों से कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है, जिसका सबसे बड़ा कारण लोगों की लापरवाही है। यही कारण है कि कोरोना के आंकड़ों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। हालांकि कुछ दिनों से मामले भी कम आने लगे है। इसीलिए मीडिया24मीडिया आपसे अपील करता है कि सभी मास्क और कोरोना गाइडलाइन का पालन जरूर करें। साथ ही लॉकडाउन के नियमों का भी कड़ाई से पालन करें।