Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नदी में बहाए जाने के बाद अब गंगा नदी के पास रेत में दफन मिले कई शव, जांच जारी


उत्तरप्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। इसी बीच यूपी के कई जिलों के नदियों में शव बहाए जाने की खबर लगातार सामने आ रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को उन्नाव से भी ऐसी ही खौफनाक तस्वीरें सामने आई हैं। उन्नाव में गंगा नदी के किनारे रेत में कई शव दफन कर दिए गए हैं। शव मिलने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम वहां पहुंची। जहां टीम को वहां रेत में कई शव दफन मिले।






https://twitter.com/ANINewsUP/status/1392654511852773377




इस घटना को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि 'हमारी टीम को गंगा नदी से दूर रेत में कई शव दफन मिले हैं। अभी और शवों की तलाश की जा रही है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।' इधर, मंगलवार रात को बलिया में गंगा नदी के तटवर्ती इलाके से 7 और शव मिले हैं। इसके साथ ही नदी से निकाले गए शवों की कुल संख्या 52 हो गई है। एक अधिकारी ने बताया कि नदी में मिल रहे शवों के कोविड संक्रमित होने की आशंका के मद्देनजर तटवर्ती इलाकों में संक्रामक रोग के प्रसार को रोकने के लिए प्रशासन की तरफ से शवों का तत्काल अंतिम संस्कार करा दिया गया है।





CM ने लिया संज्ञान





नदियों में सैकड़ों शव मिलने की घटना पर CM योगी ने संज्ञान लिया है। CM ने कहा कि अंत्येष्टि की क्रिया मृतक की धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप सम्मान के साथ की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी मृतक की अंत्येष्टि के लिए जल प्रवाह की प्रक्रिया पर्यावरण के अनुकूल नहीं है। अंत्येष्टि क्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से आवश्यक वित्तीय सहायता भी दी जा रही है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.