Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

BIG NEWS: अब 2 से 18 साल के बच्चों के लिए कोवैक्सीन का होगा ट्रायल, DCGI ने दी मंजूरी


देश में अभी कोरोना की दूसरी लहर का कहर थमा नहीं है। देश में रोजाना तीन लाख से ज्यादा नए कोरोना केस सामने आ रहे हैं। वहीं मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। वहीं सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में कोरोना की स्थिति पर सुनवाई चल रही है। इसी बीच DCGI ने 2 से 18 साल के बच्चों के लिए कोवैक्सीन के ट्रायल की मंजूरी दे दी है।





2-18 उम्र के लोगों पर क्लीनिकल ट्रायल की मंजूरी





ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने 2-18 आयु वर्ग में कोवैक्सीन के दूसरे और तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल को मंजूरी दे दी है। भारत बायोटेक अब 525 स्वस्थ स्वयंसेवकों पर ट्रायल करेगा।





महाराष्ट्र में ऑक्सीजन उत्पादन के लिए नीति





महाराष्ट्र सरकार ने ऑक्सीजन उत्पादन के लिए एक नीति बनाई है। इसके तहत जो मेडिकल ऑक्सीजन उत्पादन के लिए राज्य में नए प्लांट लगाएगा, खासकर जहां प्लांट नहीं हैं, ऐसे प्लांट को हमने वित्तीय सहायता देने का निर्णय लिया है। वे जितना खर्च करेंगे पूरी तरह से सब्सिडी होगी। ये जानकारी महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने दी है।





छत्तीसगढ़ में कोरोना के 10,150 नए केस, 153 लोगों ने गवाई जान





वहीं इस संकट की घड़ी कई देश भारत की मदद के लिए सामने आया है। ब्रिटिश, अमेरिका, बांग्लादेश रूस जैसे कई देश शामिल है।
बता दें कि आज ब्रिटिश ऑक्सीजन कंपनी (यूनाइटेड किंगडम) से 1200 ऑक्सीजन सिलेंडर भारत आए हैं। यह जानकारी विदेश मंत्रायल के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने दी है।






https://twitter.com/MEAIndia/status/1392702232567566339




वहीं कोरोना संकट के बीच जर्मनी, ग्रीस और फिनलैंड द्वारा दी गई मेडिकल हेल्प लेकर जर्मनी से एक विमान आस सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच गया है।






https://twitter.com/MEAIndia/status/1392631141648064513




अमेरिका के 57 सांसदों ने की ये अपील





अमेरिका के 57 सांसदों ने राष्ट्रपति जो बाइडेन को पत्र लिखकर भारत को दी जाने वाली कोविड संबंधी सहायता बढ़ाने का अनुरोध किया है। बाइडेन को भेजे पत्र में सांसदों ने लिखा, 'संक्रमण के मामलों में तेजी से हुई बढ़ोतरी के कारण भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र पर भार बहुत अधिक बढ़ गया है। वायरस को खत्म करने के लिए हमें अपनी ओर से प्रयास करने चाहिए।'





24 घंटे में कोरोना के 3।62 लाख नए केस





भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3 लाख 62 हजार 727 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2 करोड़ 37 लाख 3 हजार 665 हुई। 4120 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2 लाख 58 हजार 317 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 37 लाख 10 हजार 525 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1 करोड़ 97 लाख 34 हजार 823 है। देश में अबतक कुल 17 करोड़ 72 लाख 14 हजार 256 वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.