Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बिलासपुर से दिल्ली के बीच आज से रोजाना उड़ान भरेगी फ्लाइट, उड़ानों के लिए शेड्यूल जारी


न्यायधानी बिलासपुर के बिलासा बाई केवट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए 1 मई यानी आज से रोज फ्लाइट की सुविधा मिलेगी। यात्रियों की मांग के देखते हुए हवाई सेवा का विस्तार किया जा रहा है।





छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में कोरोना के 14,994 नए केस, 269 लोगों की हुई मौत





एयरलाइंस कंपनी ने लोगों की मांग को देखते हुए दिल्ली तक की फ्लाइट को रोज चलाने का निर्णय लिया है। हालांकि अभी दिल्ली के लिए सीधी उड़ान नहीं होगी। लोगों को वाया जबलपुर या प्रयागराज होते हुए दिल्ली जाना पड़ेगा।





रोजाना उड़ान भरने की मंजूरी





बिलासा बाई केवट एयरपोर्ट से हवाई सेवा की शुरुआत 1 मार्च से की गई। अब तक यहां से दिल्ली के लिए वाया जबलपुर और प्रयागराज फ्लाइट चल रही है। हवाई सेवा की शुरुआत होने के बाद हफ्ते में 4 दिन चलने वाली फ्लाइट बुकिंग लगभग फुल रहती है। ऐसे में टिकट भी दोगुने दाम में मिल रहे हैं। एयरलाइंस एयर ने बिलासपुर की मांग और 2 महीने के अंदर अच्छी बुकिंग को देखते हुए अब दिल्ली तक के सफर के लिए रोजाना उड़ान भरने की मंजूरी दे दी है।





1 मई से मिलेगी सुविधा





दिल्ली के लिए रोज उड़ान की सुविधा 1 मई से शुरू होगी। नियमित उड़ानों के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सोमवार, बुधवार,रविवार को दिल्ली से जबलपुर होते हुए बिलासपुर के लिए फ्लाइट दोपहर 1:35 पर यहां पहुंचेगी। इसके बाद 2:05 में पुनः जबलपुर और दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।





शासकीय सेवकों एवं उनके परिजनों के इलाज के लिए देश और प्रदेश के 127 अस्पतालों को मान्यता, देखें लिस्ट





मंगलवार,गुरुवार शनिवार और रविवार के लिए दिल्ली से प्रयागराज होते हुए बिलासपुर और पुनः बिलासपुर से प्रयागराज और दिल्ली वापस लौटेगी।





रविवार को 2 फ्लाइट





नए शेड्यूल के अनुसार रविवार को 2 फ्लाइट की सुविधा मिलेगी, जिसमें एक अतिरिक्त फ्लाइट दिल्ली से जबलपुर होते हुए बिलासपुर 3:25 में पहुंच कर पुनः 3:55 में बिलासपुर से जबलपुर होते हुए दिल्ली वापस लौटेगी। रोजाना शुरू हुई इस सुविधा से बिलासपुर सांसद अरुण साव ने खुशी जाहिर की है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.