Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

इस दिन लगेगा साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण, सबसे ज्यादा वृश्चिक राशि पर पड़ेगा इसका असर


साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण मई में लगने वाला है, जो कि भारत के पूरे भू-भाग से नहीं दिखाई देगा। इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव सबसे ज्यादा वृश्चिक राशि पर पड़ेगा। यह चंद्र ग्रहण 26 मई को लगेगा। इस दिन वैशाख मास की पूर्णिमा की तिथि भी है। भारत के समयानुसार यह चंद्र ग्रहण दिन में लगेगा। इस लिए यह भारत में नहीं दिखाई देगा।





राजधानी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की मान्यता रद्द, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया आदेश





चंद्रग्रहण एक खगोलीय घटना है। विज्ञान के मुताबिक पृथ्वी जब सूर्य और चंद्रमा के बीच में आ जाती है, और यह तीनों एक सीधी लाइन में होते हैं। तो आकाश में बनने वाली इस स्थिति को चंद्र ग्रहण कहते हैं।









हिंदू पंचांग और ज्योतिष गणना के मुताबिक यह चंद्र ग्रहण 26 मई 2021 को दिन में लगेगा। इस दिन वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि रहेगी। इसके अलावा इसी तिथि को भगवान बुद्ध का जन्म भी हुआ था। साथ ही इसी तिथि को उन्हें बोधिसत्व की प्राप्ति हुई थी। इसके अलावा इसी दिन बुद्ध को महापरिनिर्वाण की भी प्राप्ति हुई। इस लिए यह चंद्रग्रहण और भी खास बन जाता है।





चंद्रग्रहण 2021 की तारीख





साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को भारतीय समयानुसार दिन 2 बजकर 17 मिनट पर लगेगा और यह ग्रहण शाम को 7 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक यह चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। ज्योतिष के नियम के मुताबिक उपछाया चंद्रग्रहण में सूतक काल नहीं होता है। सूतक काल की स्थिति पूर्ण चंद्र ग्रहण में बनती है। सूतक काल ग्रहण शुरू होने के समय से 9 घंटे पहले शुरू होती है।





वृश्चिक राशि पर  सीधा असर





हिंदू पंचांग के मुताबिक इस साल का पहला चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि में लगेगा। इस वजह से इस ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव इसी राशि के लोगों पर पड़ेगा। इसलिए वृश्चिक राशि के लोगों को इस ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी और सतर्कता बरतनी होगी। साथ ही अपना खास ख्याल रखना होगा।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.