Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

ताऊते तूफान से अब तक 8 लोगों की मौत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट


चक्रवात ताऊते के मद्देनजर मुंबई में बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही है। वहीं ताऊते तूफान को लेकर मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। इधर, भारतीय वायु सेना ने कोलकाता से अहमदाबाद तक 167 कर्मियों और NDRF के 16।5 टन भार के परिवहन के लिए दो सी-130जे और एक एएन-32 विमान तैनात किए हैं।






https://twitter.com/ANI/status/1394099920303394816




चक्रवाती तूफान तौकते के आज शाम को गुजरात तट पहुंचने और मंगलवार तड़के इसे पार करने की आईएमडी की चेतावनी के मद्देनजर रविवार को राज्य के निचले तटीय क्षेत्रों से करीब डेढ़ लाख लोगों को अन्यत्र पहुंचाए जाने की जानकारी मिली है। साथ ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 54 टीमें तैनात की गई हैं। चक्रवाती तूफान को लेकर महाराष्ट्र भी अलर्ट मोड पर है।






https://twitter.com/ANI/status/1394117481795440640




जानकारी के मुताबिक चक्रवात तौकते की मार से अब तक आठ लोगों की मौत हुई है। सरकार ने कोविड-19 मरीजों का इलाज कर रहे अस्पतालों से बिजली का बैकअप सुनश्चित करने को कहा गया है। आठ विनिर्माण इकाइयों में मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन और उसकी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए इंतजाम किये जा रहे है।






https://twitter.com/ompsyram/status/1394088243243663362




कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति बाधित





केरल, कर्नाटक और गोवा के तटीय इलाकों में रविवार को तबाही मचाने के बाद चक्रवात ताऊते उत्तर में गुजरात की ओर बढ़ गया। चक्रवात के चलते तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ ही भारी बारिश हुई और समुद्र में ऊंची लहरें उठीं। चक्रवात के कारण हुई घटनाओं की चपेट में आकर आठ लोगों की मौत हो गई जबकि सैकड़ों घरों का नुकसान पहुंचा और बिजली के खंभे और पेड़ उखड़ गए तथा लोगों को घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति बाधित हुई।





गुजरात में टीकाकरण रोकने का ऐलान





बता दें कि चक्रवात ताऊते के कारण कर्नाटक में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं ताऊते तूफान को देखते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने 17 और 18 मई को पूरे गुजरात में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण रोकने का ऐलान किया है।





गुजरात में भारी बारिश की संभावना





मौसम विभाग के डीजी मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि 17 मई और 18 मई को गुजरात के तटीय इलाकों में भारी भारी वर्षा होने की संभावना है। लैंडफॉल के समय, हवाओं की गति 155-165 किमी प्रति घंटे से 145 किमी प्रति घंटे होने की उम्मीद है।






https://twitter.com/AmeyaKate1/status/1394120987990315010




NDRF की 50 से ज्यादा टीमें तैनात





NDRF डीजी एसएन प्रधान ने बताया कि गुजरात में NDRF की 50 से ज्यादा टीमों को तैनात किया है। उन्होंने कहा कि 'हम जागरूकता पैदा करने पर काम कर रहे हैं।' उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में दीवार गिरने और करंट लगने से कुछ लोगों की मौत हो गई है, जबकि कर्नाटक में भी कुछ लोगों की मौत हुई है।





ताऊते तूफान का तांडव





इस बीच, कर्नाटक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा रविवार सुबह जारी स्थिति रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण कन्नड़, उडुपी, उत्तर कन्नड़, कोडागु, शिवमोगा, चिकमंगलुरू और हासन जिलों के 73 गांव और 17 तालुका चक्रवात से अभी तक प्रभावित हुए हैं।






https://twitter.com/LicypriyaK/status/1393528876949667842




CM ने लिया स्थिति का जायजा





स्थिति रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक 318 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बचाया गया है और 11 राहत शिविरों में 298 लोगों को रखा गया है। इसमें बताया गया कि 112 घर, 139 खंभे, 22 ट्रांसफॉर्मर, चार हेक्टेयर बागान को क्षति हुई है। मुख्यमंत्री के दफ्तर ने एक बयान में कहा कि येदियुरप्पा ने तटीय जिलों के प्रभारी मंत्रियों तथा उपायुक्तों से रविवार को बात की और स्थिति का जायजा लिया।





मौसम का पूर्वानुमान





मौसम के पूर्वानुमान की बात करें तो कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र तट और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों की उत्तरी लागत पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। केरल, आंतरिक कर्नाटक और कर्नाटक के दक्षिणी तट पर अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।





मौसम ने जताई संभावना





आंतरिक तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, गुजरात, असम और मेघालय के दक्षिणी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों, शेष पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, गुजरात के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में हल्की बारिश के साथ एक दो स्थानों पर मध्यम बारिश की संभावना है। पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।






https://twitter.com/sardesairajdeep/status/1393562971155009544

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.