Media24Media.com: एक्टर शाहरुख खान के बंगले से कुछ मीटर की दूरी पर एक लड़की से गैंगरेप, 3 आरोपी अरेस्ट

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

एक्टर शाहरुख खान के बंगले से कुछ मीटर की दूरी पर एक लड़की से गैंगरेप, 3 आरोपी अरेस्ट

Document Thumbnail

देश में रेप की घटना लगातार बढ़ती (incidence of rape cases in india) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला मुंबई के बांद्रा का है, जहां के बैंडस्टैंड में 20 साल की लड़की से गैंगरेप की वारदात हुई है। इस मामले में बांद्रा पुलिस ने 3 लोगों को गैंगरेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चारों लोग एक दूसरे को जानते हैं। पुलिस ने बताया कि चारों लोग मुंबई के गोवंडी स्थित शिवाजीनगर इलाके में रहते हैं।





शादी के समारोह में खाना बनाने वाली महिला के साथ हलवाई और उसके दोस्तों ने किया गैंगरेप





पुलिस ने बताया कि 12 मई की शाम को चारों कपड़े खरीदने के लिए शिवाजी मार्केट गए थे। हालांकि मुंबई में कोरोना के मामलों के चलते लॉकडाउन है, जिसकी वजह से कई दुकानें बंद हैं। शिवाजी मार्केट बंद होने के कारण चारों ने बांद्रा के बैंडस्टैंड जाने का निर्णय लिया। एक अधिकारी ने बताया कि घटना बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के मन्नत बंगले से कुछ मीटर की दूरी पर ही हुई है।





शर्मनाक – रक्षक ने ही लूटी अस्मत, SI ने साथियों के साथ मिलकर किया नाबालिग का गैंगरेप





चारों ही मन्नत बंगले के सामने बैंडस्टैंड पर गए, जहां पर पीड़िता के अकेले होने का फायदा उठाकर तीनों ने उसका गैंगरेप किया। इस घटना के बाद पीड़िता ने तुरंत ही मामले की जानकारी बांद्रा पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर तीनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लड़कों में से दो लोगों की उम्र 21 साल है। जबकि तीसरे आरोपी की उम्र 19 साल है।





हाई स्कूल की छात्रा से गैंगरेप, गांव का एक युवक भी शामिल





बता दें कि कुछ महीनों पहले मध्यप्रदेश के ग्वालियर के एक निजी अस्पताल द्वारा एक होटल में बनाए गए कोविड सेंटर में 50 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का कथित रूप से प्रयास करने पर वॉर्ड ब्वॉय को गिरफ्तार किया गया था।





बीवी की मौत के बाद वहशी पिता ने किया बेटी से बलात्कार, जब हो गई प्रेगनेंट तो…





ग्वालियर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने बताया, ‘लोटस अस्पताल द्वारा होटल गोल्डन विलेज में बनाए गए कोविड सेंटर में 50 वर्षीय महिला कोरोना मरीज के रूप में भर्ती थी। वहां शनिवार-रविवार की रात में वॉर्ड ब्वॉय विवेक लोधी ने दो बार उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की और महिला और उसके परिजन के शोर मचाने पर वहां से भाग गया था।’


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.