Media24Media.com: सरगुजा जिले के 582 में से 218 गांव हुए कोरोना मुक्त

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सरगुजा जिले के 582 में से 218 गांव हुए कोरोना मुक्त

Document Thumbnail

सरगुजा जिले के कुल 582 गांवों में से 218 गांव कोरोना से मुक्त हो चुके हैं। साथ ही बाकी बचे 364 गांवों को कोरोना मुक्त करने जिला प्रशासन और स्वस्थ्य विभाग अग्रसर हैं। कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में जिले से लेकर गांव तक कोरोना टेस्टिंग, होम आइसोलेशन और जागरूकता अभियान पर निगरानी कर जरूरी निर्देश और प्रोत्साहन दिया जा रहा है। ग्रामीण कोरोना निगरानी दल के सदस्य गांव के एक-एक पॉजिटिव केस और होम आइसोलेशन के मरीजों पर सतत निगरानी रख मितानिनों के माध्यम से दवाई उपलब्ध करा रहे हैं।





विश्व तंबाकू निषेध दिवस : जिन्दगी चुनें, तंबाकू नहीं





ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकारण, टेस्टिंग और नियमों का अनुपालन करने जागरूक किया जा रहा है। यही कारण है कि जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिविटी दर कम हो रही है और गांव कोरोना मुक्त हो रहे हैं। जिला स्तर पर निगरानी के लिए कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां IED टीवी विकासखंडों में स्थित कंट्रोल रूम के CCTV कैमरों से नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। यहां 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो विकसखण्ड कंट्रोल रूम के कर्मचारियों की निगरानी करते हैं।





विकसखंड स्तरीय कंट्रोल रूम





विकसखंड स्तरीय कंट्रोल रूम से अधिकारियों द्वारा गांवों से जुड़े सेक्टर अधिकारियों से हर होम आसोलेशन के मरीज की स्थिति, दवा वितरण और टेस्टिंग सहित अन्य जानकारी रोजाना ली जा रही है। प्रत्येक जनपद में गांव की संख्या के मुताबिक 5 से 10 गांव को एक सेक्टर में बांटकर प्रत्येक सेक्टर में एक सेक्टर अधिकारी बनाए गए है।





49 सेक्टर अधिकारी नियुक्त





7 जनपद अंतर्गत 582 गांवों के लिए 49 सेक्टर अधिकारी नियुक्त है। स्थानीय स्तर पर निगरानी के लिए 476 ग्राम निगरानी समिति का गठन किया गया है, जिसमें निगरानी के लिए कोटवार, शिक्षक सहित 6 हजार 233 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजाना 4 हजार से ज्यादा सैंपलिंग की जा रही है। शहरी क्षेत्रों की निगरानी सेंट्रलाइज मॉनिटरिंग सिस्टम से 24 घंटे निगरानी की जा रही है।





कलेक्टर के निर्देश पर हो रहा काम





कलेक्टर संजीव कुमार झा के द्वारा रोजाना जिला, ब्लॉक और सेक्टर अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक लेकर गांव में पॉजिटिव केस की समीक्षा कर होम आइसोलेशन के मरीजों पर सख्त निगरानी, मितानिनों के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा दवा वितरण करने और लोगों को जागरूक करने जरूरी निर्देश दिया जा रहा है। उन्होंने पॉजिटिव केस की संख्या के आधार पर गांव के मोहल्ले को तत्काल माइक्रो कंटेन्मेंट जोन घोषित कर लोगों को घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं।





वैवाहिक कार्यक्रमों में शामिल होने के कारण बढ़ी गांवों में केस





कोरोना निगरानी दल ग्रामीण के जिला नोडल अधिकारी ने बताया कि जिन गांवों में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या ज्यादा है, वहां लोगों द्वारा शादी में शामिल होने दूसरे गांव गए थे या खुद के घर में शादी का कार्यक्रम था। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा मैनपाट के कोटछाल गांव में 54, लुंड्रा के चंगारी में 37, सीतापुर के प्रतापगढ़ में 34 और उदयपुर के केसमा में 32 केस है। इन सभी गांवों के पॉजिटिव मरीज होम आइसोलेशन में है, जो अगले 3 से 4 दिन में पूरा हो जाएगा। इससे पॉजिटिव केस वाले गांव की संख्या में कमी आएगी।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.