Media24Media.com: प्रतिबंधित दवाइयों और कफ सिरप के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाही

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

प्रतिबंधित दवाइयों और कफ सिरप के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाही

Document Thumbnail

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के सराईपाली इलाके में पुलिस ने प्रतिबंधित कफ़ सिरप एवं टेबलेट समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्कर इन दवाइयों को सारंगढ़ ,बरमकेला होते हुए सरायपाली और बसना क्षेत्र में खपाने की फ़िराक में थे। मई के मात्र 4 दिनों में ही नारकोटिक ,शराब एवं जुए से जुडी पुलिस की ये सातवीं कार्रवाई है।





पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि सारंगढ रोड़ में सारंगढ बरमकेला से कुछ लोग प्रतिबंधित दवाईयां कफ सीरफ एवं टेबलेट लेकर सरायपाली की तरफ आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस में सारंगढ बार्डर ग्राम पोड़ापाली के पास नाकाबंदी की। तभी सरायपाली की ओर दो मोटर साइकिल आते दिखाई दिये। जिन्हें पूछताछ के लिए रोकने पर वो भागने लगे। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़कर गिरफ्तार कर लिया।





नाम पता पूछने पर तीनों की पहचान शेख मकसूद्दीन, अशोक दुबे और बाबूलाल सागर के रूप में हुई। गाड़ी के पीछे एवं बीच सीट में रखे बेग एवं थैला की तलाशी लेने पर प्रतिबंधित कफ सीरफ एवं टेबलेट दवाईंया मिली। जिसके बाद पुलिस ने नारकोटिक एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की गई।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.