Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में 15,902 नए केस, 229 लोगों की हुई मौत


छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना से मरने वालों की संख्या भी रोजाना बढ़ रही है। रोजाना मौतों के डरावने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ में शनिवार को 15,902 नए केस सामने आए हैं। जबकि 229 लोगों की मौत हो गई है। वहीं शनिवार को मिले नए मरीजों के बाद छत्तीसगढ़ में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1 लाख 21 हजार 099 पहुंच गई है।









बीते 1 महीने से लगातार प्रदेश में कोरोना संक्रमण के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अच्छी बात यह है कि, कोरोना जैसे महामारी से ठीक होकर अब बड़ी संख्या में लोग घर वापस लौट रहे हैं। शनिवार को भी प्रदेशभर में कुल 12,508 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे।





रायपुर में 1,464 नए केस, 41 की मौत





वहीं राजधानी रायपुर में शनिवार को 1,464 नए मरीज मिले हैं। जबकि 41 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। बता दें कि रायपुर में लॉकडाउन को 6 मई तक बढ़ा दिया गया है। राजधानी में पहले 9 अप्रैल से 19 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया था। जिसे 26 तक दोबारा बढ़ाया गया था। वहीं इसे तीसरी बार बढ़ाकर 6 मई तक कर दिया गया है।









कोरोना की दूसरी लहर में रायपुर देश के किसी राज्य की पहली राजधानी है जहां लंबा लॉकडाउन लगाया गया है। इस बीच राजधानी में सुधार भी देखने को मिल रहा है। रायपुर में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या घट रही है और मरीज बड़ी संख्या में स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं।





दुर्ग के हालात खराब





वहीं दुर्ग में भी कोरोना का कहर जारी है। दुर्ग में 1,029 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 16 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिले में भी 6 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। इससे पहले 26 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया था। बता दें कि सबसे पहले दुर्ग जिले में ही लॉकडाउन लगाया गया था।





नवविवाहित महिला का फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया आरोप





छत्तीसगढ़ में मौत के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश में मौत के आंकड़े लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। बीते 3 दिनों से 200 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत के मामले सामने आ रहे हैं। जो डराने वाली बात है।





कोरोना के आंकड़ों पर एक नजर





  • छत्तीसगढ़ में शनिवार को 15,902 नए मरीजों की पहचान
  • छत्तीसगढ़ में अब तक 7 लाख 44 हजार 602     संक्रमित
  • छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 229 कोरोना मरीजों की मौत
  • छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना से 8,810 मरीजों की मौत
  • छत्तीसगढ़ में शनिवार को 12,508 मरीज स्वस्थ
  • छत्तीसगढ़ में अब तक 6 लाख 14 हजार 693  मरीज स्वस्थ
  • छत्तीसगढ़ में 1 लाख 21 हजार 099 एक्टिव केस




जिलेवार कोरोना के आंकड़े





  • रायपुर- 1464
  • दुर्ग- 1029
  • राजनांदगांव- 679
  • बालोद- 447
  • बेमेतरा- 305
  • कवर्धा- 471
  • धमतरी- 529
  • बलौदाबाजार- 801
  • महासमुंद- 504
  • गरियाबंद- 456
  • बिलासपुर- 1290
  • रायगढ़- 1075
  • कोरबा- 1228
  • जांजगीर- 1061
  • मुंगेली- 584
  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 368
  • सरगुजा- 507
  • कोरिया- 606
  • सूरजपुर- 450
  • बलरामपुर- 331
  • जशपुर- 528
  • बस्तर- 177
  • कोंडागांव- 302
  • दंतेवाड़ा- 68
  • सुकमा- 37
  • कांकेर- 537
  • नारायणपुर- 35
  • बीजापुर- 30
  • अन्य राज्य- 03




लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते छत्तीसगढ़ के सभी 28 जिलों में टोटल लॉकडाउन लगाया गया है। वहीं राजधानी रायपुर सहित पूरे 28 जिलों में लॉकडाउन को 5 से 6 मई तक बढ़ा दिया गया है।





लोगों से हमारी एक अपील





बता दें कि कुछ हफ्तों से कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है, जिसका सबसे बड़ा कारण लोगों की लापरवाही है। यही कारण है कि कोरोना के आंकड़ों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। इसीलिए मीडिया24मीडिया आपसे अपील करता है कि सभी मास्क और कोरोना गाइडलाइन का पालन जरूर करें। साथ ही लॉकडाउन के नियमों का भी कड़ाई से पालन करें।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.