Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में कोरोना के 14,994 नए केस, 269 लोगों की हुई मौत


छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना से मरने वालों की संख्या भी रोजाना बढ़ रही है। रोजाना मौतों के डरावने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को 14,994 नए केस सामने आए हैं। जबकि 269 लोगों की मौत हो गई है। वहीं गुरुवार को मिले नए मरीजों के बाद छत्तीसगढ़ में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1 लाख 18 हजार 958 पहुंच गई है।









बीते 1 महीने से लगातार प्रदेश में कोरोना संक्रमण के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अच्छी बात यह है कि, कोरोना जैसे महामारी से ठीक होकर अब बड़ी संख्या में लोग घर वापस लौट रहे हैं। शुक्रवार को भी प्रदेशभर में कुल 12,804 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे।





रायपुर में 1,118 नए केस, 56 की मौत





वहीं राजधानी रायपुर में शुक्रवार को 1,118 नए मरीज मिले हैं। जबकि 56 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। बता दें कि रायपुर में लॉकडाउन को 6 मई तक बढ़ा दिया गया है। राजधानी में पहले 9 अप्रैल से 19 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया था। जिसे 26 तक दोबारा बढ़ाया गया था। वहीं इसे तीसरी बार बढ़ाकर 6 मई तक कर दिया गया है।









कोरोना की दूसरी लहर में रायपुर देश के किसी राज्य की पहली राजधानी है जहां लंबा लॉकडाउन लगाया गया है। इस बीच राजधानी में सुधार भी देखने को मिल रहा है। रायपुर में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या घट रही है और मरीज बड़ी संख्या में स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं।





दुर्ग के हालात खराब





वहीं दुर्ग में भी कोरोना का कहर जारी है। दुर्ग में 1,310 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 20 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिले में भी 6 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। इससे पहले 26 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया था। बता दें कि सबसे पहले दुर्ग जिले में ही लॉकडाउन लगाया गया था।





प्रदेश में रोजाना 200 से ज्यादा मौतें





छत्तीसगढ़ में मौत के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश में मौत के आंकड़े लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। बीते 3 दिनों से 200 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत के मामले सामने आ रहे हैं। जो डराने वाली बात है।





कोरोना के आंकड़ों पर एक नजर





  • छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को 14,994 नए मरीजों की पहचान
  • छत्तीसगढ़ में अब तक  7 लाख 28 हजार 700    संक्रमित
  • छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 269 कोरोना मरीजों की मौत
  • छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना से 8,581 मरीजों की मौत
  • छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को 12,804 मरीज स्वस्थ
  • छत्तीसगढ़ में अब तक 6 लाख 1 हजार 161   मरीज स्वस्थ
  • छत्तीसगढ़ में 1 लाख 18 हजार 958 एक्टिव केस




कोरोना के जिलेवार आंकड़े





  • रायपुर- 1118
  • दुर्ग- 1310
  • राजनांदगांव- 765
  • बालोद- 361
  • बेमेतरा- 478
  • कवर्धा- 554
  • धमतरी- 361
  • बलौदाबाजार- 813
  • महासमुंद- 557
  • गरियाबंद- 285
  • बिलासपुर- 1081
  • रायगढ़- 879
  • कोरबा- 1236
  • जांजगीर- 1077
  • मुंगेली- 553
  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 271
  • सरगुजा- 530
  • कोरिया- 511
  • सूरजपुर- 397
  • बलरामपुर- 347
  • जशपुर- 452
  • बस्तर- 202
  • कोंडागांव- 189
  • दंतेवाड़ा- 58
  • सुकमा- 44
  • कांकेर- 479
  • नारायणपुर- 42
  • बीजापुर- 41
  • अन्य राज्य- 03




लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते छत्तीसगढ़ के सभी 28 जिलों में टोटल लॉकडाउन लगाया गया है। वहीं राजधानी रायपुर सहित पूरे 28 जिलों में लॉकडाउन को 5 से 6 मई तक बढ़ा दिया गया है।





जान है तो जहान है





बता दें कि कुछ हफ्तों से कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है, जिसका सबसे बड़ा कारण लोगों की लापरवाही है। यही कारण है कि कोरोना के आंकड़ों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। इसीलिए मीडिया24मीडिया आपसे अपील करता है कि सभी मास्क और कोरोना गाइडलाइन का पालन जरूर करें। साथ ही लॉकडाउन के नियमों का भी कड़ाई से पालन करें।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.