Media24Media.com: सरकार ने दी व्यापारियों को राहत, आज से खुलेंगे गोलबाज़ार समेत रायपुर के ये 11 बाजार, 8% से ज्यादा पॉसिटिविटी रेट वाले जिलों में लागू रहेगा Lockdown

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सरकार ने दी व्यापारियों को राहत, आज से खुलेंगे गोलबाज़ार समेत रायपुर के ये 11 बाजार, 8% से ज्यादा पॉसिटिविटी रेट वाले जिलों में लागू रहेगा Lockdown

Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के व्यापारियों को बड़ी राहत दी है। जिसके बाद आज से ऐसे जिले जहां कोरोना संक्रमण की दर 8% या इससे कम है वहां बिना किसी बंदिश के बाजार खुलेंगे। शाम 6 के बाद से नाइट कर्फ्यू का पालन करना होगा। राज्य सरकार ने सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं। इसके अधिकारिक आदेश जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे।





Odd- Even ख़त्म, मॉल खुलने पर आज आ सकता है फैसला





बता दें कि रायपुर शहर में अब तक चुने हुए 11 बाजार राइट लेफ्ट के सिस्टम से खुल रहे थे। 25 मई यानी की मंगलवार से इसे पूरी तरह से खोलने को कह दिया गया है। रायपुर में मॉल खोले जाने को लेकर भी मंगलवार शाम तक फैसला हो सकता है। होटल और रेस्टोरेंट में बैठकर खाने की सुविधा नहीं होगी।
मैरिज हॉल वगैरह में 10 लोगों की मौजूदगी में ही शादी के कार्यक्रम होंगे। पूरे राज्य में धारा 144 की धारा लागू रहेगी। प्रदेश के सभी सिनेमा हॉल फिलहाल बंद ही रहेंगे।





ऐसे जिले नहीं होंगे अनलॉक





ऐसे जिले जहां पर 8% से अधिक पॉजिटिविटी रेट अधिक है वहां पूर्व में जारी में लॉकडाउन व्यवस्था ही लागू रहेगी।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.