Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ी ठंड, देर रात से अलग अलग जिलों में बारिश, तापमान में आई गिरावट

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ी ठंड, देर रात से अलग अलग जिलों में बारिश, तापमान में आई गिरावट

Document Thumbnail

रायपुर. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर आज मौसम ने करवट ले ली है। कल देर शाम से ही काले बादल और तेज हवाओं से मौसम में (Temperature drop in Chhattisgarh) बदलाव देखने को मिला। जिसके कारण तेज ठंडी हवाओं के साथ प्रदेश के कई इलाकों में ठंड़ बढ़ गई है। कई जिलों में कल देर रात बारिश हुई है। वहीं राजधानी से लगे आसपास के गांवों में भी बारिश हुई है। जिसके चलते तापमान में कमी आई है।





कवर्धा : करेंट लगने से मादा तेंदुए की मौत, एक आरोपी गिरफ्तार





आसमान में छाए काले बादल





कल मंगलवार को दोपहर से बदले मौसम के मिजाज के चलते आज सुबह हल्की ठंड (Temperature drop in Chhattisgarh) का एहसास हुआ। आज सुबह से आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग की माने तो कई जगहों में हल्की बारिश के आसार है। मौसम में आयी अचानक बदलाव को लेकर विभाग ने चेतावनी जारी किया है।





अंबिकापुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद पशु चिकित्सा विभाग ने शुरू की कार्रवाई, किया जा रहा सुरक्षित डिस्पोजल





कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होगी। वहीं आज मध्य क्षेत्र और उत्तर क्षेत्र में पूरा फ़ैल जाएगा। जिससे आज और कल पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। साथ ही चेतावनी में उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों में ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में आज और कल आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। बदलते मौसम का असर प्रदेश के साथ-साथ मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.