Media24Media.com: ब्रेकिंग - छत्तीसगढ़ में 16 फरवरी से खुलेंगे स्कूल और कॉलेज, कैबिनेट की मीटिंग में लगी मुहर, पढ़े निर्देश

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

ब्रेकिंग - छत्तीसगढ़ में 16 फरवरी से खुलेंगे स्कूल और कॉलेज, कैबिनेट की मीटिंग में लगी मुहर, पढ़े निर्देश

Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब जल्द ही स्कूल खुल जाएंगे। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगाई गई। छत्तीसगढ़ में मंगलवार 16 फरवरी से स्कूल खुलेंगे। स्कूल के साथ कॉलेज भी इसी दिन से खुल जायेंगे। कैबिनेट (Cabinet Meeting News ) की बैठक में स्कूल-कॉलेज खुलने की हरी झंडी दे दी गयी है।साथ ही इस बैठक में स्कूल-कालेज खोलने के साथ-साथ बजट पर भी चर्चा की गई।





जल्द जारी होंगी गाइडलाइन्स
सोमवार तक स्कूल-कॉलेजों को खोलने के संदर्भ में स्कूल शिक्षा विभाग व उच्च शिक्षा विभाग गाइडलाइन जारी कर देगा, जिसके बाद मंगलवार से स्कूल-कॉलेजों का संचालन शुरू हो जायेगा। मुख्यमंत्री निवास में चल रही कैबिनेट (Cabinet) की बैठक में आज इस बात का निर्णय लिया गया है।





शुरू होंगे एडमिशन भी
कैबिनेट की बैठक में 9वीं से 12वीं तक की स्कूलों (school) को खोलने की इजाजत देने के साथ-साथ प्रदेश के स्कूलों को भी खोलने का फैसला लिया है। हालांकि पहली से आठवीं तक स्कूलें अभी बंद रहेगी।





2 पालियों में होंगे स्कूल
दो चरण में प्रदेश में स्कूल खुलेंगे। पहले चरण में सिर्फ हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी की कक्षाएं ही शुरू होगी। 11 महीने के बाद प्रदेश के स्कूलों में नियमित कक्षाएं शुरू होगी। इससे पहले मार्च महीने से ही स्कूल प्रदेश में बंद हैं।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.