Media24Media.com: दोना पत्तल बनाने की मशीन सस्ते में दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाली मां बेटी गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दोना पत्तल बनाने की मशीन सस्ते में दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाली मां बेटी गिरफ्तार

Document Thumbnail

बिलासपुर. सिंधी मोहल्ला निवासी महिला को दोना पत्तल बनाने की मशीन दिलाने का झांसा देकर मां बेटी ने सोने व चांदी के जेवर व दो लाख रुपए की ठगी कर ली। एसपी कार्यालय में शिकायत होने पर तोरवा पुलिस ने अपराध दर्ज कर मां बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मां बेटी को न्यायालय में पेश कर कार्रवाई कर रही है।





पुलिस के अनुसार तोरवा सिंधी मोहल्ला निवासी किरण भोजवानी व अन्य महिलाओं ने तोरवा थाने पहुंच मां अंजनी कुशवाहा पति श्याम लाल कुशवाहा व बेटी कंचन कुशवाहा पिता श्याम लाल पर ठगी करने का आरोप लगाया है। तोरवा बस्ती की महिलाओं की शिकायत पर तोरवा पुलिस ने आरोपी मां अंजनी व बेटी कंचन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि अंजनी व कंचन महिला समूह की महिलाओं को दोना पत्तल की मशीन सस्ते दर पर दिलाने का झांसा देकर उनसे गहने व दो लाख रुपए नगद ले चुकी थी। रुपए लेने के बाद भी दोनों मां बेटी किरण व अन्य महिलाओं को न तो गहने वापस किए और न ही दोना पत्तल बनाने की मशीन ही दिलवाई। शिकायत के बाद गिरफ्तार हुई मां बेटी ने बताया कि दोनों ने मणापुरम गोल्ड लोन से रुपए भी लोन में लिए हुए हैं। पुलिस की पूछताछ में यह पता नहीं चल पाया कि मां बेटी ने कितने का लोन लिया है।





दोना पत्तल के कार्य में कम लागत पर ज्यादा मुनाफे का दिया झांसा
कंचन व उसकी मां अंजनी कुशवाहा ने किरण व अन्य महिलाओं को झांसा दिया कि दोना पत्तल मशीन में लागत काफी कम है व मुनाफा बहुत ज्यादा है। झांसे में आई कई महिलाओं रुपए दिए। जिन महिलाओं के पास रुपए नहीं थे उन्होंने अपने सोने चांदी के गहने ही दे दिए।





मां बेटी दोनों ने तोरवा बस्ती व सिंधी कॉलोनी की कई महिलाओं को गृह उद्योग लगाने के नाम पर कम कीमत पर दिलाने का झांसा देकर ठगी करते थे। दोनों मां बेटी ने कई लोगो को चूना लगाया था। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है .
- परिवेश तिवारी, थाना प्रभारी तोरवा


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.