Media24Media.com: शादी के सीजन में सोने के दामों में 10000 तक की गिरावट, जल्दी करें शॉपिंग

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

शादी के सीजन में सोने के दामों में 10000 तक की गिरावट, जल्दी करें शॉपिंग

Document Thumbnail

अगर आप भी खरीदना चाहते है सोना तो बिलकुल भी देर ना करें। जी हां, गोल्ड के रेट में 10 हजार (Gold silver rate today) रूपए तक की गिरावट आई है। पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी के भाव में निरंतर गिरावट देखने को मिल रहे है। जिसके बाद आज सोने की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। गोल्ड के दाम में 668 रुपए रुपए की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद 24 कैरेट गोल्ड के दाम 46544 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। वहीं, अगर पिछले 8 महीने के आंकड़ों पर गौर करें तो सोने के दाम में 10 हजार रुपए की गिरावट आई है। वहीं चांदी की कीमत करीब एक हजार गिरकर 68847 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।





खुशखबरी – 22 फरवरी से शुरू होंगी 35 नई लोकल ट्रेनें, बिना रिजर्वेशन होगा सफर





ज्यादातर गहने बनते हैं 22 कैरेट में





मिली जानकारी के अनुसार सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 668 रुपए नीचे लुढ़क गई। वहीं 22 कैरेट वाले सोने का भाव 42813 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। आपको बता दें कि 22 कैरेट वाले सोना में ही सबसे ज्याद गहने बनाए जाते हैं। मंगलवार की तुलना में आज 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 665 रुपए नीचे गिर गया वहीं चांदी 957 रुपए सस्ती हो गई।





IPL Auction 2021: इन खिलाड़ियों पर हुई पैसों की बारिश, 10 करोड़ से अधिक की कीमत मे बिके





चांदी में भी आई गिरावट





वहीं, चांदी (Gold silver rate today) की कीमत की बात करें तो आज चांदी की कीमत 957 रुपए नीचे गिर गई। चांदी क कीमत मंगलवार के मुकाबले लुढ़कर 68847 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही है। आपको बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी सोने-चांदी के रेट देशभर में मान्य होते हैं। बता दें कि सोने की कीमत में पिछले 5 दिनों से जारी गिरावट के बाद सोना 8 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। सोना अगस्त में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। सोने की ऑल टाइम हाई रेट 56200 रुपए पर पहुंच गई थी। उस रेट से आज की कीमत क तुलना करें तो सोना 9634 रुपए तक सस्ता हो चुका है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.