Media24Media.com: दंतेवाड़ा में 1 इनामी सहित 3 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दंतेवाड़ा में 1 इनामी सहित 3 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Document Thumbnail

दंतेवाड़ा में 1 इनामी सहित 3 नक्सलियों ने सरेंडर (Naxals surrendered in Dantewara) किया है। किया है। लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर नक्सली लगातार आत्मसमर्पण कर रहे हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षाबलों को लगातार कामयाबी मिल रही है। सरेंडर नक्सली में 1 महिला नक्सली भी शामिल है। वहीं इनामी नक्सली सुरेश कडती पर 3 लाख का इनाम घोषित था। समर्पित नक्सली सुरेश कडती पर 69 जवानों का हत्या का केस दर्ज है।





यह भी पढ़ें:- दंतेवाड़ा में 13 नक्सलियों ने किया सरेंडर





तीनों नक्सलियों ने SP अभिषेक पल्लव के समक्ष सरेंडर किया। जिले में लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 82 इनामी सहित कुल 319 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं।





यह भी पढ़ें:- पुलिस को मिली एक और सफलता, 4 इनामी नक्सलियों समेत 8 ने किया सरेंडर





बस्तर में इन दिनों पुलिस लोन वर्राटू अभियान चला रही है। जिसमें माओवाद का रास्ता छोड़ नक्सलियों की घर वापसी कराई जा रही है। शनिवार को लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर 3 और नक्सलियों ने समर्पण किया। नक्सलियों की खोखली विचारधारा को छोड़कर मुख्यधारा जुड़े।





क्या है ‘लोन वर्राटू’ अभियान ?





दंतेवाड़ा में नक्सलियों के लिए एक अनोखी पहल की शुरुआत की गई है। जिसका नाम लोन वर्राटू दिया गया है, जिसका अर्थ है घर वापस लौट आइए। इसके लिए पुलिस के जवानों द्वारा गांव-गांव में प्रचार करवाया जा रहा है।गांव-गांव में पुलिस अधिकारियों के फोन नंबर भी दिए जा रहे हैं, ताकि समर्पण की इच्छा रखने वाले नक्सली सीधे उनसे संपर्क कर सकें। इस अभियान के तहत अब धीरे-धीरे पूरे दंतेवाड़ा जिले से स्थानीय कैडर के नक्सली इस अभियान के तहत पुलिस से संपर्क कर सरकार की मुख्य धारा में लौट रहे हैं।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.