Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

ट्रैक्टर परेड के दौरान जवान और किसान के बीच झड़प, उच्च अधिकारियों संग गृह मंत्री कर रहे बैठक


नई दिल्ली : केंद्र सरकार के द्वारा हाल ही में पारित किए गए तीन कृषि कानूनों को लेकर गतिरोध अब जारी है। पिछले दो महीनों से किसान दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं। वहीं जारी धरना-प्रदर्शन के बाद आज किसान संगठनों ने ट्रैक्टर परेड का आयोजन किया। परेड के दौरान कई जगहों पर हिंसा (Violence in Tractor Rally)की खबरें सामने आई हैं। कुछ मामलों में उग्र और आक्रोशित प्रदर्शनकारी पुलिस से भी भिड़ते दिखे। ताजा घटनाक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उच्च अधिकारियों संग बैठक कर हालात की समीक्षा कर रहे हैं।





गणतंत्र दिवस के मौके पर किसान संगठनों ने आज ट्रैक्टर परेड का आयोजन किया। हालांकि, इस परेड से कुछ अप्रिय घटनाओं की खबरें भी सामने आईं, जब दिल्ली में डीटीसी बसों में तोड़फोड़ की गई। इसके अलावा कई स्थानों पर पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के भिड़ने की खबरें भी सामने आईं। कई जगहों से पथराव की खबरें भी सामने आई हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई है।





72 वां गणतंत्र दिवस: स्वास्थ्य मंत्री ने फहराया तिरंगा, कोरोना वॉरियर्स का किया गया सम्मान।





जानकारी के मुताबिक, गृह मंत्री अमित शाह संबंधित अधिकारियों से दिल्ली और एनसीआर में हुई हिंसक घटनाओं की जानकारी ले रहे हैं।





हिंसा(Violence in Tractor Rally) पर संयुक्त किसान मोर्चा का बयान





ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा पर संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि हम अवांछनीय और अस्वीकार्य घटनाओं की निंदा करते हैं और खेद जताते हैं, जो आज किसानों के आंदोलन के दौरान हुई हैं। असामाजिक तत्व हमारे बीच घुस आए हैं, अन्यथा हमारा आंदोलन शांतिपूर्ण था।





संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि हम ऐसे तत्वों से खुद को अलग करते हैं जिन्होंने हमारा अनुशासन भंग किया।इससे पहले पुलिस ने पश्चिमी दिल्ली में नांगलोई चौक पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। वहीं, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को लाल किले से खदेड़ दिया है। इस दौरान पुलिस ने मामूली लाठीचार्ज भी किया।





इसके अलावा एक शर्मनाक घटना में प्रदर्शनकारियों में शामिल कुछ लोगों को लाल किले के गुंबदों पर चढ़े देखा गया। इन लोगों ने लाल किले पर झंडे भी फहराए।लाल किला परिसर में हुई एक अन्य घटना में एक शख्स को खंभे पर चढ़कर झंडा फहराते देखा गया।






Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.