Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

72 वां गणतंत्र दिवस: स्वास्थ्य मंत्री ने फहराया तिरंगा, कोरोना वॉरियर्स का किया गया सम्मान।


बलौदाबाजार। देश आज अपना 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर जिला मुख्यालय बलौदाबाजार सहित संपूर्ण जिले में गणतंत्र दिवस समारोह(Republic Day Flag Hosting.) अत्यंत हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। बलौदाबाजार के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री टी.एस.सिंहदेव ने झण्डा(Republic Day Flag Hosting.) फहराया।





स्वास्थ मंत्री ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जनता के नाम गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन भी किया। उन्होंने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिवारजनों से सौजन्य मुलाकात कर उनका सम्मान किया। कोविड वारियर्स सहित विभागीय कार्यों में सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि हासिल करने वाले लगभग 36 अधिकारी-कर्मचारियों को भी जिला प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।





नई दिल्ली के राजपथ पर छाया छत्तीसगढ़ के वाद्य यंत्रों का जादू





सिंहदेव ने मिशन परसाभदेर ग्राम निवासी शहीद हुमेश्वर प्रसाद कुर्रे की प्रतिमा का मुख्य मंच से वर्चुअल तरीके से अनावरण भी किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, विधायक प्रमोद कुमार शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश कुमार वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल, पूर्व विधायक जनकराम वर्मा, जिला अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर सहित कलेक्टर सुनील कुमार जैन, एसपी आई.के.एलेसेला और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।





स्पोर्टस स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह सवेरे 9 बजे मुख्य अतिथि सिंहदेव द्वारा झण्डा फहराने के साथ शुरू हुआ। अन्य सालों की अपेक्षा इस बार का समारोह सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया। झांकी प्रदर्शन और स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम कोरोना संक्रमण के चलते टाल दिए जाने के कारण मुख्य समारोह लगभग एक घण्टे में सम्पन्न हो गया। जिला पुलिस बल की दो टुकड़िया, जिला महिला पुलिस बल एवं नगर सेना की टुकड़ियों ने झण्डे को शानदार सलामी दी। परेड का नेतृत्व  आर.आई विक्रम बघेल ने किया।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.