Media24Media.com: एलओसी पर 3 घुसपैठिए ढेर, भारतीय सेना के 4 जवान घायल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

एलओसी पर 3 घुसपैठिए ढेर, भारतीय सेना के 4 जवान घायल

Document Thumbnail

जम्मू और कश्मीर (Jammu & Kashmir) के जम्मू जिले में स्थित नियंत्रण रेखा (LOC) पर तीन घुसपैठियों (Intruders pile up on LoC) को मार गिराया गया है, जबकि सेना के चार जवान घायल हो गए हैं। रात को हुई इस घटना में भारतीय सेना (Indian Army) ने घुसपैठियों की कोशिश को नाकाम कर दिया है। अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी है।





मिली जानकारी के मुताबिक रक्षा सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना की ओर से आतंकियों की घुसपैठ (Intruders pile up on LoC)को आसान बनाने के लिए मंगलवार शाम को एलओसी के अखनूर सेक्टर के खौर इलाके में जमकर गोलीबारी की गई।





एक सूत्र ने बताया, “पाकिस्तानी सेना की ओर से हुई गोलीबारी में सेना के चार जवान घायल हो गए हैं और भारत की ओर से इस पर की गई जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकी मारे गए हैं और कुछ इस तरह से घुसपैठियों की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है।”





कांग्रेस विधायक गजेंद्र शक्तावत का निधन, पार्टी में शोक की लहर…





सूत्र ने आगे बताया, “मारे गए आतंकियों के शव पाकिस्तान की तरफ नियंत्रण रेखा पर पड़े हुए हैं, जिन्हें अब तक पाकिस्तानी सैनिकों ने नहीं उठाया है।” यह साल 2021 में पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर किया गया सबसे पहला बड़ा युद्धविराम उल्लंघन है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.