Media24Media.com: पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, बादशाह ,गुरु रंधावा सहित कई सितारों के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, बादशाह ,गुरु रंधावा सहित कई सितारों के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

Document Thumbnail

मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना (Former cricketer Suresh Raina) सहित कई सेलिब्रिटीज के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक सुरेश रैना सहित गुरु रंधावा और कई सेलिब्रिटीज मुंबई में कोरोना नियमों का उल्लंघन करते हुए पार्टी कर रहे थे। जिसके तहत मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने करीब 34 लोगों को गिरफ्तार किया है।






https://twitter.com/MumbaiPolice/status/1341305471127339008




सूत्रों के मुताबिक जिन 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया, उनमें क्रिकेटर सुरेश रैना, गायक गुरु रंधावा, रैपर बदशाह सहित अन्य लोग शामिल थे। हालांकि सुरेश रैना और गुरु रंधावा को बाद में बेल मिल गई। इसके अलावा कुछ महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन पुलिस ने उनके बारे में जानकारी नहीं दी है, लेकिन बाद में बेल पर छोड़ दिया गया।









दरअसल मुंबई में एयरपोर्ट के पास मौजूद JW मैरियट होटल के क्लब में ये पार्टी चल रही थी, जिसमें कोरोना नियमों का उल्लंघन हुआ था। इन सभी के खिलाफ मुंबई में FIR दर्ज हुई है। सुरेश रैना और रंधावा उन 34 लोगों में शामिल थे, जिन्हें एक क्लब में पुलिस ने रेड डालकर हिरासत में लिया था। जानकारी के मुताबिक नाइट कर्फ्यू के बाद भी इस क्लब में बहुत हाई प्रोफाइल पार्टी चल रही थी। मुंबई में नाइट कर्फ्यू लागू है। इसके बाद क्लब में तड़के करीब साढ़े तीन बजे छापा मारा गया।बताया गया कि इस दौरान उनके साथ पंजाबी सिंगर गुरू रंधावा और सुजैन खान भी मौजूद थी। इस पार्टी में रैपर बादशाह भी शामिल थे।









मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के मुताबिक सुरेश रैना को छोड़कर बाकी सितारे क्लब के पिछले दरवाजे से भाग गए थे। वही पार्टी कर रहे सुरेश रैना सहित कई सेलिब्रिटीज के खिलाफ IPC की धारा-188, 269 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया है। मुंबई में अभी भी लॉकडाउन के नियम जारी हैं। इसके तहत रात में 11 बजे के बाद किसी भी तरह की पार्टी या सार्वजनिक आयोजन प्रतिबंधित है। पार्टी में 19 लोग दिल्ली से आए थे। अन्य लोग पंजाब और दक्षिण मुंबई के रहने वाले थे। इनमें से ज्यादातर ने शराब पी रखी थी।









बता दें कि सुरेश रैना ने 15 अगस्त को पूर्व कप्तान एमएस धोनी के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का फैसला लिया। इसके बाद सुरेश रैना IPL के 2020 सीजन के लिए दुबई गए थे, लेकिन टूर्नामेंट से पहले ही स्वदेश लौट आए। इसके पीछे उनके और CSK फ्रेंचाइजी के बीच विवाद भी सामने आया था।









गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस के मामले अभी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वहीं महाराष्ट्र देश में कोरोना वायरस के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित है। कोरोना के रोकथाम के लिए कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू लागू है। मुंबई में भी नाइट कर्फ्यू लागू है। हालांकि इसके उल्लंघन के साथ ही क्लब में पार्टी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की भी धज्जियां उड़ाई जा रही थी। जिसके बाद पुलिस को जानकारी मिलने के बाद मुंबई में यह कार्रवाई की गई है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.