Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Horoscope 23 December 2020- आज का राशिफल - वृष, मिथुन को मिल सकती है सफलता, मेष,धनु और सिंह राशि के लिए आज का दिन रहेगा कष्टदायक

Document Thumbnail

दैनिक राशिफल (Horoscope 23 December 2020)





हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है और उसी के अनुसार उसके जीवन में परिवर्तन होते रहते है। ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन (Horoscope 23 December 2020) आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।





मेष राशि (Aries)





विशेष रुप से धन की हानि ,व्यय या विनियोजन के योग है। अपने व्यय पर विशेष ध्यान देने रखें। आप लोगों से व्यवहार के प्रति विशेष सतर्क रहें। इन दिनों आप कोई परामर्श,बीच-बचाव या विवाद में भी न पड़ें। व्यर्थ में झगड़े की संभावना है। असावधानी अहम को ठेस पहुंचा सकती है। कार्यालय में बाधाएं आ सकती हैं। आप अविचलित रहें ,क्योंकि ये शीघ्र ही निकल जाएंगी।





वृष राशि (Taurus)





चन्द्रमा गति लक्ष्यों की प्राप्ति और प्रयासों में सफलता दर्शाती है। आप ख्याति का वृद्धि का समय हैं। यह समय धन की दृष्टि से भी सौभाग्यपूर्ण है। बकाया राशि की प्राप्ति, धन की प्राप्ति होने के योग हैं, प्रयास करे। आर्थिक लाभ की आप आशा कर सकते हैं। घर के लिए भी यह समय सुख से परिपूर्ण है। आपको रुचि पूर्ण उत्तम भोजन, वस्त्र सुख योग है। आपके सामने आने वाली हर परिस्थिति निराकृत होगी। आज सम्पन्न किया गया हर काम आपको प्रसन्नता देगा। मन में पूर्ण संतोष का साम्राज्य रहेगा। मित्र और परचितों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विजय पथ के पथिक होंगे आप।





मिथुन राशि (Gemini)





यह समय आपको अधिक धन उपार्जन और सम्पत्ति अर्जित करने में सहायक होगा। आपको अटकी हुई धनराशि भी प्राप्त हो सकती है। व्यक्तिगत रुप से यह समय आपको प्रसन्नता, सुख और विपरीत लिंग वाले व्यक्तियों के साथ आनंददायक है। परिवार के सदस्यों का मेलमिलाप होगा। पुराने मित्रों के साथ पुनर्मिलन के भी सुअवसर हैं। जिस कार्य को भी प्रारम्भ करेंगे ,उसकी पूर्णता सुनिश्चित समझिए।निर्णय या कार्य श्री गणेश के लिए ऐसा सर्वोत्तम समय दो दिन बाद नहीं मिलेगा।





कर्क राशि (Cancer)





तुलनात्मक रूप से पुरुष वर्ग के लिए दिन अधिक व्यवधान पूर्ण रहेगा। यह स्वास्थ्य से संबंधित नकारात्मक परिणामों का सूचक है। परिवार के किसी सदस्य या संबंधी का स्वास्थ्य व्याय और व्यस्तता का कारण बन सकता है। मानसिक रुप से आप अशांत और आस-पास के व्यक्तियों के प्रति सशंकित रह सकते हैं। आप उदासी, व्यर्थ का भय और मानसिक तनाव को दूर रखने का यथासंभव प्रयास करें।





सिंह राशि (Leo)





वित्तीय दृष्टि से आपके लिए ये कठिन समय है। आपको हानि हो सकती है। भाग्य की समस्या रहेगी। शरीर स्वस्थ रहेगा। लाभ की स्थिति उत्तम है। स्थाई लाभ की योजना बनेगी। आर्थिक खर्च बढ़ेगा। मंगल काम में धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्त्री वर्ग द्वारा भाग्य की वृद्धि होगी। भाइयों पर व्यय या उनसे सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग भी प्रबल है। धन व्यय करने पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। कुछ ऐसा न करें जिससे आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा या कार्यालय में सम्मान कम हो।





कन्या राशि (Virgo)





दाम्पत्य जीवन में सुख समन्वय रहेगा। आपको आमोद-प्रमोद के अवसर भी मिलेंगे। संतान आपके जीवन के सुख में और अधिक वृद्धि करेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन की शान्ति होगी। आप स्वयं अपने आप में और परिवार के साथ शान्ति सुख और प्रसन्न्ता अनुभव करेंगे। दिन कुल मिलाकर सुख से परिपूर्ण कहा जा सकता है।





तुला राशि (Libra)





स्त्री वर्ग के लिए दिन बाधा और व्यवधान पूर्ण रहेगा। सकारात्मक परिवर्तन होंगे। यह समय सुख और कार्यों में सफलता का द्योतक है। आर्थिक दृष्टि से भी यह समय आपके लिए शुभ है। अटका हुआ पैसा फिर से प्राप्त हो सकता है। आपको शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में भी सहायक होगी। प्रेम या नए मित्र, मित्र बनाने के लिए यह समय अनुकूल है। रोजगार,व्यवसाय में आशा के अनुरूप सफलता की प्रबल संभावनाएं है। शत्रु वर्ग के खिलाफ सफलता का उत्तम अवसर है।





वृश्चिक राशि (Scorpio)





आपके कार्यों की सफलता संदिग्ध है। विरोधी बढ़ेंगे। राजनीति में छल की संभावना है। विश्वास के परिणाम प्रतिकूल होंगे। दांपत्य साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आवश्यक खर्चों में वृद्धि होगी। शारीरिक और मानसिक कष्ट की स्थिति से बचने के लिए कोई भी काम करने में शीघ्रता नहीं बरतें।





धनु राशि (Sagittarius)





असुविधा,असहयोग,समन्वयहीन और अपेक्षा के विपरीत स्थिति का समय है। किसी शुभ समाचार की आशा मत कीजिए। सूचना भी सत्यता से परे हो सकती हैं। यह रोजमर्रा के जीवन में परेशानियों और बाधाओं का दिन है। आर्थिक दृष्टि से भी यह काल लाभ पूर्ण नहीं है। आपको धन वसूली में कठिनाई आ सकती है। सक्रियता , विनियोजन,विपणन ,लेनदेन ,महत्वपूर्ण कार्य लंबित और स्थगित रखना ही श्रेयष्कर होगा।





मकर राशि (Capricorn)





अच्छे लोगों से परिचय होगा। कार्यों में सफलता मिलेगी पद प्रतिष्ठा के अच्छे अवसर हैं। विद्या के क्षेत्र में यश बढ़ेगा। सफलता मिलेगी। राजनीति में गौरव और सफलता के अवसर मिलेंगे। मित्र वर्ग से पूर्ण सहयोग मिलेगा। शासन या राज्य में आपके कार्य प्रगति पर रहेंगे। सज्जन वर्ग से विशेष सहयोग मिलेगा। व्यापार में प्रगति होगी समय का भरपूर उपयोग करने का सुझाव दिया जाता है। विरोधियों और लंबित कार्य में सफलता मिलेगी।





कुंभ राशि (Aquarius)





भाग्य की समस्या रहेगी। शरीर स्वस्थ रहेगा। लाभ की स्थिति उत्तम है। स्थाई लाभ की योजना बनेगी। आर्थिक खर्च बढ़ेगा। मंगल कार्य में धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्त्री वर्ग द्वारा भाग्य की वृद्धि होगी। भाइयों पर व्यय या उनसे सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग भी प्रबल है।





मीन राशि (Pisces)





आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। व्यापारिक लाभ होगा। यश प्रताप बढ़ेंगे। कार्यों में सफलता सरलता से मिलेगी। गृह सुख उत्तम भोजन और दांपत्य साथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। स्त्रियों से मित्रता बढ़ेगी। मित्रों से मिलना और उनके द्वारा आप को सहयोग प्रदान किया जाएगा। अधिकारी वर्ग सफल होगा।
राजनीतिक दृष्टि से यह समय अति उत्तम सिद्ध हो सकता है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.