Media24Media.com: IND vs AUS 1st T20 : भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 आज

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

IND vs AUS 1st T20 : भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 आज

Document Thumbnail

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज (IND vs AUS 1st T20) आज से शुरू होगी। सीरीज का पहला मैच आज कैनबरा में दोपहर 1.40 बजे से शुरू होगी। इस सीरीज (T20 series live update) के लिए टीम इंडिया आखिर वनडे में मिली जीत से मिले आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी।





यह भी पढ़ें : –CORONA पर आज होगी सर्वदलीय बैठक, PM मोदी करेंगे अगुवाई





पहले टी-20 (IND vs AUS 1st T20) मैच के लिए भारत की ओर से तीन ऑलरांडरों को मौका दिया जा सकता है। यानी ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक पांड्या, रवीन्द्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ये मैच खेल सकते हैं। वहीं तेज गेंदबाजों में मोहम्मद शमी और बुमराह में से किसी एक को आराम दिया जा सकता है।





यह भी पढ़ें : –जानिए क्या कहता है आपका आज का राशिफल, इन राशियों पर आ सकता हैं संकट, जाने बचने के उपाय





टी नटराजन और दीपक चाहर को अन्तिम एकादश में शामिल किए जाने की पूरी संभावना है। हालांकि स्पिनर युजवेंन्द्र चहल को बाहर बैठना पड़ सकता है। वहीं केएल राहुल को शिखर धवन के साथ बतौर सलामी बल्लेबाज उतारा जा सकता है।





दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन





ऑस्ट्रेलिया- आरोन फिंच (कप्तान), मैथ्यू वेड, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस/ मोइजेज हेनरिक्स, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), एश्टन एगर, एडम जेम्पा, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुज और एजे टाय.





भारत- केएल राहुल (विकेटकीपर), शिखर धवन, मयंक अग्रवाल/मनीष पांडे, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव/वाशिंग्टन सुंदर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और टी नटराजन/ दीपक चहर.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.