Media24Media.com: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अपनी जुबान पर कंट्रोल नहीं : रेणुका सिंह

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अपनी जुबान पर कंट्रोल नहीं : रेणुका सिंह

Document Thumbnail

केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा( Renuka Singh pointed Bhupesh Baghel) है। रेणुका सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का अपनी जुबान पर कंट्रोल नहीं है। कांग्रेस की सरकार किसानों को भड़काने का काम कर रही है। कृषि कानूनों की गलत जानकारी दे रही है। कुछ दिनों पहले सरोज पांडेय पर किए गए सीएम की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि 'मैं सोनिया गांधी जी से अपील करूंगी की वो भूपेश बघेल को सिखाये की महिलाओं के लिए किस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं।'





कर्नाटक विधान परिषद में हाई वोल्टेज ड्रामा, कांग्रेस ने कुर्सी पर बैठे डिप्टी चेयरमैन को बलपूर्वक उठाया






रेणुका सिंह ने कहा कि, प्रधानमंत्री कभी ऐसी कोई गलती नहीं करेंगे जिससे किसान और आम लोगों को नुकसान हो। पहले भी जितने संशोधन किए गए उनमें भी ये बोला गया कि नुकसान होगा पर कुछ नहीं हुआ। इस देश के किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो कानून बनाए हैं, उस पर किसान विश्वास करें, उसे पढ़ें और अच्छी तरह से समझे। उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार किसानों को भड़काने का काम कर रहा है। सरकार तो किसानों को बात करने के लिए आमंत्रित कर रही है, लेकिन कानून वापस नहीं होगा।






कमर मटकाने वाले बयान पर बवाल






मुख्यमंत्री के सरोज पांडेय पर दिए बयान को रेणुका सिंह ने निंदनीय बताया है उन्होंने कहा कि बड़ा दुख होता है कि प्रदेश (Renuka Singh pointed Bhupesh Baghel) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ऐसी भाषा का प्रयोग करते हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले सांसद सरोज पांडे ने कहा था कि दो साल के कार्यकाल में सरकार ने सिर्फ नाच-गाना किया है। सीएम बघेल ने कहा कि उस वक्त क्या वर्ल्ड रिकॉर्ड बना था जब पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, धरमलाल कौशिक और सरोज पांडे कमर मटका रहे थे। बघेल ने कहा कि रमन सिंह और धमरलाल कौशिक, सरोज पांडे के साथ दुर्ग स्टेडियम में सुआ नृत्य कर रहे थे। सुआ नृत्य महिलाएं करती हैं।






Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.