Media24Media.com: विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत कोरोना पॉजिटिव

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत कोरोना पॉजिटिव

Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय के प्रमुख सचिव चंद्रशेखर गंडराडे ने इस बात की पुष्टि की है। सुरक्षा की दृष्टि से विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी को होम क्वॉरेंटाइन में है।





मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अपनी जुबान पर कंट्रोल नहीं : रेणुका सिंह





विधानसभा अध्यक्ष ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपील की है कि प्रिय जनो,मैं आपको सूचित करना चाहता हूं ,आज मैंने अपना कोविड टेस्ट कराया जो पॉजिटिव आया है। अगर आप मेरे सम्पर्क में आए हैं तो कृपया खुद को आइसोलट करें और आवश्यकता पड़ने पर कोविड जांच कराएं। आप सुरक्षित रहें, समाज को सुरक्षित रखें।






https://twitter.com/DrCharandas/status/1338863090465529859





छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 21 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। ऐसे हालात में विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की अध्यक्षता कर सकते हैं। फिलहाल वे 29 नवंबर से क्वॉरेंटाइन में हैं।






Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.