Media24Media.com: 21 दिसंबर से शुरू की जाएगी गन्ना खरीदी, घटा हुआ रकबा बन सकता है मुसीबत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

21 दिसंबर से शुरू की जाएगी गन्ना खरीदी, घटा हुआ रकबा बन सकता है मुसीबत

Document Thumbnail

बालोद जिले के एकमात्र मां दंतेश्वरी सहकारी शक्कर कारखाने में उत्पादन कार्य में देरी हो रही है। कारखाने के लिए गन्ना खरीदी से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कारखाना प्रबंधन द्वारा 21 दिसंबर से गन्ने की खरीदी शुरू की जाएगी।






कारखाने के संचालन में गन्ने का घटा हुआ रकबा समस्या बना हुआ है। शक्कर कारखाने के प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार इस साल मात्र 620 हेक्टेयर गन्ने का उत्पादन किया गया है। जो अबतक के गन्ने का सबसे कम रकबा है। ये भी उत्पादन देरी से शुरू किए जाने की एक वजह बना हुआ है।





छत्तीसगढ़ में 14 दिसंबर तक 20.67 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, 5.70 लाख किसानों ने बेचा धान






कारखाना के प्रबंधक ने बताया कि कारखाने में इस समय मरम्मत का कार्य लगभग 99% पूरा हो चुका है, जो थोड़े बहुत काम बचे हुए हैं, उसे आने वाले एक-दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही इसे लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है, लेकिन कारखाना संचालन में इस बार घटा हुआ रकबा समस्या बनकर सामने आ सकता है।






टोकन व्यवस्था की जा रही दुरस्त






कारखाने के प्रबंध संचालक ने यह भी बताया कि पिछले साल किसानों को जो समस्याएं हुई थी। उस तरह की समस्या इस साल ना हो इस बात का ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को गन्ने के लिए लाइन न लगाना पड़े इसके लिए टोकन व्यवस्था को भी दुरस्त किया जा रहा है।





355 रुपये प्रति क्विंटल का किया था ऐलान






बता दें कि बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि राज्य सरकार किसानों से 355 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गन्ना खरीद करेगी। इसके साथ ही, धान की एमएसपी में भी बढ़ोत्तरी की गई है।






Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.