Media24Media.com: बलौदाबाजार कलेक्टर ने किया धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बलौदाबाजार कलेक्टर ने किया धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण

Document Thumbnail

बलौदाबाजार जिले में धान खरीदी उत्सव के चौथे दिन कलेक्टर सुनील कुमार जैन (Sunil Kumar Jain on inspection) ने आज विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्था सम्बंधित जायजा लिया। इस दौरान वह पलारी विकासखण्ड के ग्राम कोसमंदी, अमेरा, बलौदाबाजार विकासखण्ड के ग्राम अर्जुनी एवं भाटापारा विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम देवरी उपार्जन केंद्र का जायजा लिया है।





राजनांदगांव के 10 हजार 57 किसानों के खाते में धान खरीदी की राशि डीबीटी के माध्यम से जमा
इस दौरान उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों में धान की सही तरीके से तौल, आद्रतामापी से धान की आद्रता का परीक्षण, धान में कचड़ा भूसा ना हो इसलिए सभी किसानों के धानों का ढेरी लगाकर ही बारदाने का वितरण कर धान खरीदी करनें के निर्देश सम्बंधित कर्मचारियों को दिए है। इसके साथ ही निरक्षण के दौरान कुछ धानों में भूसा मिलने पर उन्होंने कहा की धान की ढेरी लगाते समय अच्छे से पँखे से धान को उड़ाकर ही धान की खरीदी करनें के निर्देश दिए है। उन्होंने हेमालों से बात करतें हुए सही तरीके से स्टैकिंग करनें के साथ ही मास्क एवं सेनेटाइजर का सतत उपयोग करनें की बात कही है।









जिसका हो रहा विरोध, जानिए क्या है वह ‘कृषि कानून’
धान खरीदी के नोडल अधिकारियों से वहाँ पर बारदाने की स्थिति एवं वहाँ पर विभिन्न संधारित रजिस्टर का निरीक्षण कर मिलान किया गया। उन्होंने मौके पर कुछ किसानों से बात कर धान बेचने में किसी भी प्रकार समस्या तो नहीं है पूछ कर किसानों से हाल चाल जाना है।





धान खरीदी की स्थिति (Sunil Kumar Jain on inspection)






जिले कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम 4 बजें तक जिले में 19 हजार 155 किसानों से 4 लाख 12 हजार 687 क्विंटल धान की खरीदी कर लिया गया है।





मिलर्स से मिले बारदाने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी
निरीक्षण के दौरान जिला के विभिन्न स्थानों पर सोसायटी के सदस्यों ने मिलर्स से प्राप्त बारदानों की निम्न गुणवत्ता बारदाने मिलने की बात बताई गई। कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने खरीदी केंद्र में बारदाने को स्वयं देखकर मिलर्स के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त किया है। उन्होंने दो टूक कहा की खराब बारदाने को मिलर्स को वापस कर दी जाएगी साथ ही मिलर्स मानक स्तर का ही बारदाने समितियों को उपलब्ध कराए।





बारदानों की नही है कोई कमी- कलेक्टर
सुनील कुमार जैन ने कहा की जिले में बारदाने की कोई समस्या नही है। पर्याप्त मात्रा में बारदाने उपलब्ध है। हा ये सच है की इस वर्ष कोविड के चलते नये जूट के बारदाने थोड़ा कम सँख्या में मिला पाया है। जिसकी भरपाई करनें प्लास्टिक बारदाने का उपयोग किया जाएगा। जिसकी ख़रीदी कर ली गई है। यह बारदाने अन्य राज्यों से आता है। आने वाले 10 दिसम्बर तक पर्याप्त मात्रा में जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों में यह बारदाने उपलब्ध होंगी। इस दौरान अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता, खाद्य शाखा प्रभारी संयुक्त कलेक्टर लवीना पांडेय, सहकारी बैंक नोडल अधिकारी धनराज पुरबिया, सहायक खाद्य अधिकारी चित्रसेन ध्रुव सहित सम्बंधित क्षेत्रों के एसडीएम आईएएस देवेश ध्रुव,भाटापारा एसडीएम महेश राजपूत साथ ही राजस्व, सहकारिता विभाग के अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।






Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.