Media24Media.com: अंबानी के घर गुंजी किलकारी, नीता अंबानी बनी दादी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अंबानी के घर गुंजी किलकारी, नीता अंबानी बनी दादी

Document Thumbnail

देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर खुशियों ने दस्तक दी है। दरअसल नीता और मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश की पत्नी श्लोका ने गुरुवार को सुबह एक बेटे जन्म दिया। 9 मार्च 2019 को उनकी शादी हुई थी।





एक्ट्रेस कंगना रनोत ने किया मंदिर बनाने का ऐलान, ट्विटर के माध्यम से दी जानकारी






अंबानी परिवार ने बताया कि भगवान कृष्ण की कृपा और आशीर्वाद से श्लोका और आकाश अंबानी आज मुंबई में एक बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। नीता और मुकेश अंबानी को पहली बार दादा-दादी बनने की खुशी प्राप्त हुई है। उन्होंने धीरूभाई और कोकिलाबेन अंबानी के पड़पोते का स्वागत किया। मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं। नए मेहमान ने मेहता और अंबानी परिवार को बहुत खुशी दी है।









शादी में पहुंचा था पूरा बॉलीवुड






इस कपल की शादी की पूरी दुनिया चर्चा थी। बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे थे जो अपने स्टाइल और फैशन को लेकर सुर्खियों में बने रहे। बता दें कि आकाश और श्लोका स्कूल फ्रेंड रहे हैं। दोनों की स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई है। आकाश और श्लोका का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन स्विट्जरलैंड के सेंट मॉरिट्ज में रखा गया था, जो तीन दिन तक चला था। इसमें तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।





सजावट की पूरे देश में थी चर्चा






इस शादी में एंटीलिया और जियो गॉर्डन बहुत अच्छी तरह से सजाया गया था। इस सजावट की चर्चा आम और खास सभी के बीच रही। इस खास मौके पर घोड़े, हाथी से लेकर फूलों से सजी कृष्ण जी की मूर्ति और स्टेज भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। 






Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.