Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बलरामपुर पहुंचे सीएम बघेल, कोरिया में इंग्लिश मीडियम स्कूल का किया उद्घाटन


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने पांच दिवसीय सरगुजा दौरे के दूसरे दिन (CM Sarguja visit day 2) यानि शनिवार को बलरामपुर में धान खरीदी केंद्रों का जायजा लिया। सीएम बघेल ने जिले के महाराजगंज धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण। सीएम ने खरीदी केंद्र में मौजूद किसानों से चर्चा कर उनकी परेशानियां सुनी। किसानों ने सीएम से बारदानों की कमी से होने वाली परेशानियों के अवगत कराया। सीएम ने सभी समस्याओं को जल्द ही दूर करने का किसानों को आश्वासन दिया।





डॉक्टरों के लिए नया फरमान- देनी होगी सरकारी अस्पतालों में 10 सालों तक सेवा नहीं तो..






धान खरीदी केंद्रे के बाद सीएम भूपेश बघेल जाबर गांव पहुंचे। गांव में उन्होंने गौठानों का निरीक्षण किया। किसानों से चर्चा कर बटेर पालन, कम्पोस्ट और अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान सीएम ने वहां के ग्रामीणों की समस्याओं और मांगो को सुना।






सीएम ने कोरिया में किया अंग्रेजी मीडियम स्कूल का उद्घाटन






https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1337741855203545093




इससे पहले मुख्यमंत्री (CM Sarguja visit day 2) ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में अधिकारियों-कर्मचारियों से मुलाकात की।मुख्यमंत्री ने कोरिया जिले की विकास योजनाओं पर अधिकारियों से चर्चा की। सीएम ने कोरिया जिले के गोदरीपारा चिरमिरी में उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल के नवीन भवन का लोकार्पण किया।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.