Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

विधायक विकास उपाध्याय बने AICC के प्रभारी सचिव, असम की मिली जिम्मेदारी

Document Thumbnail

संसदीय सचिव और रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक विकास उपाध्याय (mla vikas upadhyay) AICC सेक्रेटरी बनाए गए हैं। कांग्रेस कमेटी ने AICC सेक्रेट्री की सूची जारी की है , जिसमें छत्तीसगढ़ से विधायक विकास उपाध्याय का नाम भी शामिल है. विधायक विकास उपाध्याय को असम राज्य का प्रभारी सचिव बनाया गया है।









बता दें कि अगले साल यानी 2021 में असम में चुनाव होने हैं। इस लिहाज से विधायक विकास की नियुक्ति को महत्वूपर्ण माना जा रहा है। गौरतलब है कि विधायक विकास उपाध्याय इससे पहले भी NSUI और युवक कांग्रेस में कई राज्यों के प्रभारी रह चुके हैं। वहीं AICC सेक्रेट्री बनाए जाने पर विकास उपाध्याय का कहना है कि पार्टी ने उन्हें बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है।









विकास उपाध्याय को असम के प्रभारी सचिव बनाने के साथ ही ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में सेक्रेटरी बनाए गए हैं। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणूगोपाल के द्वारा जारी किए गए पत्र की में इस बात की सूचना दी गई है। पत्र में कहा गया है कि इनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की जाती है। बता दें कि आज कांग्रेस कमेटी की बैठक भी जारी है। यह बैठक कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ले रही हैं, बैठक में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मनमोहन सिंह, पूर्व सीएम कमलनाथ सिंह सहित कांग्रेस के कई नेता मौजूद हैं।









वहीं 18 दिसंबर को कांग्रेस ने कहा था कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ही कांग्रेस अध्यक्ष की कमान संभालने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने यह भी कहा कि पार्टी के सभी नेता कांग्रेस परिवार का हिस्सा हैं और सोनिया के साथ होने वाली कई नेताओं की मुलाकात में संगठन समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.