रायपुर: खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में 23 दिसंबर 2020 तक छत्तीसगढ़ में 37 लाख मीट्रिक धान की खरीदी (paddy purchased Chhattisgarh Update) की गई है।

राज्य के मिलरों को 9 लाख 38 हजार 253 मीट्रिक टन धान का डी.ओ. जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध मिलरों द्वारा अब तक 6 लाख 73 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है।
राजधानी में सड़क किनारे फिर मिला एक अज्ञात का शव, जांच में जुटी पुलिस
अब तक राज्य के 9 लाख 81 किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचा है। इनमें से 8 लाख किसानों को 5 हजार 450 करोड़ रूपए उनके बैंक खाते में ऑनलाइन भुगतान किया गया है। वहीं राज्य के मिलरों को 9 लाख 38 हजार 253 मीट्रिक टन धान का D.O. जारी किया गया है, जिसके तहत मिलरों द्वारा अब तक 6 लाख 73 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है। बता दें कि धान खरीदी का आज 26वां दिन है। छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से धान खरीदी शुरू हुई थी।

खरीफ वर्ष 2020-21 में 23 दिसंबर 2020 तक छत्तीसगढ़ के इन जिलों में हुई इतनी धान खरीदी - (paddy purchased Chhattisgarh Update)
- बस्तर जिले में 46 हजार 438 मीट्रिक टन धान की खरीदी
- बीजापुर जिले में 16 हजार 560 मीट्रिक टन धान की खरीदी
- दंतेवाड़ा जिले में 3 हजार 314 मीट्रिक टन धान की खरीदी
- कांकेर जिले में एक लाख 19 हजार 228 मीट्रिक टन धान की खरीदी
- कोंडागांव जिले में 55 हजार 893 मीट्रिक टन धान की खरीदी
- नारायणपुर जिले में 6 हजार 285 मीट्रिक टन धान की खरीदी
- सुकमा जिले में 10 हजार 904 मीट्रिक टन धान की खरीदी
- बिलासपुर जिले में एक लाख 95 हजार 752 मीट्रिक टन धान की खरीदी
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 27 हजार 202 मीट्रिक टन धान की खरीदी
- जांजगीर-चांपा जिले में 3 लाख 41 हजार 918 मीट्रिक टन धान की खरीदी
- कोरबा जिले में 40 हजार 825 मीट्रिक टन धान की खरीदी
- मुंगेली जिले में एक लाख 46 हजार 401 मीट्रिक टन धान की खरीदी
- रायगढ़ जिले में 2 लाख 33 हजार 52 मीट्रिक टन धान की खरीदी
- बालोद जिले में 2 लाख 34 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी
- बेमेतरा जिले में 2 लाख 45 हजार 178 मीट्रिक टन धान की खरीदी
- दुर्ग जिले में एक लाख 81 हजार 819 मीट्रिक टन धान की खरीदी
- कवर्धा जिले में एक लाख 83 हजार 80 मीट्रिक टन धान की खरीदी
- राजनांदगांव जिले में 3 लाख 17 हजार 732 मीट्रिक टन धान की खरीदी
- बलौदाबाजार जिले में 2 लाख 35 हजार 891 मीट्रिक टन धान की खरीदी
- धमतरी जिले में एक लाख 83 हजार 403 मीट्रिक टन धान की खरीदी
- गरियाबंद जिले में एक लाख 36 हजार 163 मीट्रिक टन धान की खरीदी
- महासमुंद जिले में 2 लाख 45 हजार 11 मीट्रिक टन धान की खरीदी
- रायपुर जिले में 2 लाख 24 हजार 343 मीट्रिक टन धान की खरीदी
- बलरामपुर जिले में 50 हजार 398 मीट्रिक टन धान की खरीदी
- जशपुर जिले में 38 हजार 204 मीट्रिक टन धान की खरीदी
- कोरिया जिले में 34 हजार 507 मीट्रिक टन धान की खरीदी
- सरगुजा जिले में 63 हजार 646 मीट्रिक टन धान की खरीदी
- सूरजपुर जिले में 81 हजार 666 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।