Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Horoscope Today 18 September 2020 : आज शुक्रवार को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपना राशिफल


18 सितंबर राशिफल एवम् उपाय दान, मंत्र। 2077 संवत, दिन शुक्रवार, आश्वनी शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, चंद्र दर्शन।





अनिष्ट नाशक एवं सफलता के उपाय-





शुक्र गायत्री मंत्र- ओम भृगुजाय विद्महे दिव्यदेहाय धीमहि तन्नो शुक्रः प्रचोदयात्। ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः॥





श्री सुविधिनाथ भगवान या श्री पुष्पदंत भगवान ।





ॐ ह्रीं शुक्र ग्रहारिष्ट निवारक-श्री पुष्पदन्त नाथ जिनेन्द्राय नम: सर्व शांतिं कुरु कुरु स्वाहा। | 





बाधा मुक्ति के लिए दान - चावल, चांदी मिश्री, सफेद पुष्प, दही, सफेद वस्त्र, सफेद चंदन, सुगंधित द्रव्य का दान करें।





दान किसे दे - सफ़ेद गाय कन्या या देवी मंदिर मे दान करें।





मेष राशि
आशा के अनुरूप कार्य में सफलता प्राप्त होगी। पेट से संबंधित कष्ट हो सकता है। व्यय पर नियंत्रण रहेगा। प्रतिकूल स्थितिया कमजोर होंगी। शत्रु पर विजय प्राप्त करने के लिए पहल करने के लिए उत्तम दिन है। मनोबल उत्तम रहेगा। व्यापारिक लाभ की स्थिति अच्छी रहेगी। उच्च पद वाले वर्ग के लिए अच्छा दिन सिद्ध होगा। यश में वृद्धि होगी। निर्णय सफल होंगे।

वृषभ राशि
परिवार के सदस्यों के कारण असंतोष या कार्य की अधिकता अथवा चिंता की स्थिति भी रह सकती है। विद्या के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। निर्णय उचित सिद्ध होंगे। रोजगार में सामान्य स्थिति रहेगी। राजनीतिक दृष्टि से दिन उत्तम है ।महिला वर्ग के लिए विशेष उपयोगी दिन है ।नए कार्यों पर विचार किया जा सकता है।

मिथुन राशि
कार्यों की प्रगति संतोषजनक नहीं रहेगी। शारीरिक कष्ट या कार्य के अधिकता के कारण सुख बाधा रहेगी। समय पर कार्य नहीं होने से चिंता एवं असंतोष की स्थिति बन सकती है। भूमि संपत्ति वाहन आदि की समस्या या उन पर को व्यय के योग हैं। कोशिश करके नए कार्यों को प्रारंभ ना करें। महत्वपूर्ण कार्यों पर निर्णय स्थगित रखना उचित होगा।

कर्क राशि
कार्य की प्रगति संतोषजनक रहेगी। व्यापारिक लाभ रहेगा। प्रत्येक क्षेत्र में अल्प प्रयास से ही सफलताएं दृष्टिगोचर होंगी। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए अति उत्तम दिन है। वाद विवाद में विजय होगी। रुके कार्य प्रगति की ओर बढ़ेंगे ।उच्च अधिकारी वर्ग के लिए विशेष अनुकुल दिन है। धार्मिक कार्यों में भी रुचि रहेगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा ।

सिंह राशि
बचत में कमी होगी। निवेश आदि की योजना बन सकती है। नए निर्णय कष्टकारी सिद्ध हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों से सुख प्राप्ति में बाधा होगी। शारीरिक कष्ट की संभावना है। यात्रा स्थगित करना उचित होगा। मार्केटिंग उच्च अधिकारी वर्ग के लिए दिन उत्तम नहीं है। किसी भी प्रकार के महत्वपूर्ण निर्णय को टालना उचित होगा।

कन्या राशि
नए समाचार प्रसन्नता प्रदान करेंगे। आशा के अनुरूप कार्य की प्रगति होगी। पारिवारिक सुख उत्तम रहेगा। दैनिक कार्यों में सरलता से सफलता प्राप्त होगी। व्यापारी वर्ग के क्षेत्र में नए अवसर या नए अनुबंध हो सकते हैं। उपयोगी योजना पर विचार हो सकता है। यात्रा आदि स्थगित रखना उचित होगा ।

तुला राशि
कार्य की अधिकता से परेशानी उत्पन्न हो सकती है। भागदौड़ या व्यस्तता में वृद्धि हो सकती है। रोजगार में कष्ट या कार्य की अधिकता रहेगी। व्यापार में सफलता के योग हैं, परंतु तात्कालिक लाभ की स्थिति कमजोर रहेगी। खर्च की योजना बनेगी। यात्रा आदि के योग प्रबल है। नए अवसर या नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। उच्च अधिकारी वर्ग के लिए आज का दिन विभिन्न स्तर पर सुख बाधक रह सकता है। राजनेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए अच्छा दिन सिद्ध नहीं होगा।

वृश्चिक राशि
दैनिक कार्यों में ही रुचि लेना उचित होगा। सामान्य तौर पर दिन उत्तम व्यतीत होगा परंतु किसी को कोई सुझाव परामर्श या कंसल्टेंसी देना उचित नहीं रहेगा। आपके दिए हुए वचन पूर्ण नहीं होंगे। नए कार्यों को प्रारंभ करने के लिए दिन उपयुक्त नहीं हैं। उच्च अधिकारी वर्ग के लिए विशेष प्रतिकूल दिन सिद्ध हो सकता है। महत्वपूर्ण योजनाओं को प्रारंभ करना उचित नहीं रहेगा। केवल दैनिक कार्यों में ही अपना ध्यान केंद्रित कर कम से कम गतिशीलता लाभदायक सिद्ध होगी।

धनु राशि
आशा के अनुरूप कार्य पूर्ण होंगे। सफलता के अच्छे योग हैं। व्यापारिक लाभ भी उत्तम होगा। रोजगार में सामान्य स्थिति रहेगी। किसी भी प्रकार के नए कार्य हाथ में लेना उचित नहीं रहेगा। अति उत्साह से बचने का प्रयास करें नए। निर्णय यात्रा मार्केटिंग किसी को परामर्श देना आदि  प्रतिकूल सिद्ध होगा। अनावश्यक उत्साह के प्रयोग से बचें। प्रयासों के परिणाम पूर्ण होंगे।

मकर राशि
विशेष प्रयास करना पडेगे ,किसी भी कार्य को पूर्ण करने के लिए ।सरलता से कोई कार्य संपन्न नहीं होगा। विद्या, प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। रोजगार में अनुकूल सिद्धियां रहेगी।व्यापार में भविष्य उपयोगी योजना बनेगी। कोई महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हो सकता है। स्वयं कोई भी कार्य की पहल करने पर भाग्य की बाधा सामने आएगी। आर्थिक दृष्टि से दिन उत्तम रहेगा। राजनीति एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए बाधा पूर्ण दिन है।

कुंभ राशि
कष्ट संभव ।स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान दें ।कोई भी कार्य समय पर होना मुश्किल है ।मित्र या रिश्तेदारों से सहयोग की अपेक्षा करना व्यर्थ होगा ।जहां तक संभव हो कम से कम गतिशील हो, अन्यथा व्यर्थ की भागदौड़ से सुख एवं कार्य में बाधा उत्पन्न होगी। नया कार्य उत्तरदायित्व लेने से बचें ।किसी को भी किसी भी प्रकार  से वचन देना व्यर्थ होगा। खर्च के योग प्रबल है। निराशा से बचें ।आने वाले दिन उत्तम से धो सकते हैं।

मीन राशि
जीवन में सुख सहयोग की वृद्धि होगी। व्यापारिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। रोजगार के लिए अनुकूल स्थितियां हैं। कहीं आवेदन या कोई जानकारी देना उचित सिद्ध होगा। नए कार्य हाथ में लेने के अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपके द्वारा किए गए कार्यों से आपका यश वृद्धि होगी। उच्च अधिकारी वर्ग के लिए कार्य की अधिकता रहेगी परंतु यशवर्धन होगा। महत्वपूर्ण कार्यों के निष्पादन के लिए उपयुक्त समय है। राजनेताओं के लिए अथवा सामाजिक कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों के लिए भी सफलता के अच्छे योग हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.